Karnal News : करनाल के घरौंडा के SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत, पैतृक गांव बसताड़ा ​​​​​​​पहुंची पार्थिव देह, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

0
90
करनाल के घरौंडा के SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत, पैतृक गांव बसताड़ा ​​​​​​​पहुंची पार्थिव देह, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि
करनाल के घरौंडा के SSB जवान की हार्ट अटैक से मौत, पैतृक गांव बसताड़ा ​​​​​​​पहुंची पार्थिव देह, 10 साल के बेटे ने दी मुखाग्नि

Karnal News (आज समाज) करनाल: हरियाणा में करनाल जिले के SSB जवान जोगिंद्र सिंह की ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई। शहीद जोगिंद्र सिंह पीलीभीत में कॉन्स्टेबल ​​​​​​​के पद पर तैनात था। जो ड्राइवर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहा था। रविवार को जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक ​​​​​​​बसताड़ा गांव में पहुंचा। जहां राजकीय सम्मान के साथ उनका दाह संस्कार किया गया है। गांव के सरपंच सुरेश फौजी ने बताया कि 37 वर्षीय जोगिंद्र सिंह 23 अगस्त की रात को ड्यूटी पर था। तभी अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उसके साथियों ने आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज शुरू हुआ, लेकिन इलाज के दौरान जोगिंद्र ने दम तोड़ दिया। अधिकारियों की तरफ से जोगिंद्र सिंह को हार्ट अटैक आने की सूचना परिजनों को दे दी गई थी। जिसके बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 24 अगस्त को ही शव बसताड़ा भेजने की प्रक्रिया शुरू हाे गई थी और आज सुबह करीब 8 बजे शव गांव में पहुंचा।

2008 में SSB ​​​​​​​में भर्ती हुआ था जोगिंद्र

सुरेश फौजी ने बताया कि जोगिंद्र सिंह, अपने पिता ईश्वर सिंह का इकलौता पुत्र था। जिसने देश सेवा का रास्ता चुना और 28 मार्च 2008 SSB में भर्ती हो गया था। उसकी ड्यूटी 49वीं बटालियन SSB पीलीभीत में थी। वह कांस्टेबल के पद था और ड्राइवर के रूप में ड्यूटी दे रहा था। जोगिंद्र सिंह की दो बहनें है, जिनकी शादी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त उनकी एक 14 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा जिवेश भी है।