Speech Competition On Bhagavad Gita : गीता अपने आप में सुंदर जीवन दर्शन है : विकास गर्ग

0
308
Speech Competition On Bhagavad Gita

Aaj Samaj (आज समाज),Speech Competition On Bhagavad Gita,पानीपत : कुराड फार्म स्थित एस.डी. वैश्य पब्लिक स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर चल रहे कार्यक्रम पर विद्यार्थियों का गीता श्लोक उच्चारण गतिविधि, कृष्ण अर्जुन संवाद, भगवत गीता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, भगवद गीता पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सभी विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों में बहुत सुंदर प्रदर्शन किया। कृष्ण अर्जुन संवाद पर सुंदर झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर चेयरमैन राजेश्वर गर्ग व वाइस चेयरमैन विकास गर्ग ने बच्चों के लिए संदेश भेजा कि गीता अपने आप में सुंदर जीवन दर्शन है, गीता ज्ञान को अपने जीवन में सभी बच्चों को जरूर चरितार्थ करना चाहिए। प्रधानाचार्य मनीष गोयल ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि गीता ज्ञान भगवान कृष्ण ने बच्चों के मनोभाव को जानते हुए दिया। उन्होंने बताया कि गीता को सुनो, पढ़ो और जीओ गीता।

Connect With Us: Twitter Facebook