हर तीज-त्यौहार और खास मौके पर,घर पर बनाएं स्वादिष्ट गढ़वाली मिठाई,जानें रोटाना बनाने की आसान रेसिपी Special Garhwali Mithai

0
1344
Special Garwali Mithai

Special Garhwali Mithai In Hindi

आज समाज डिजिटल, अंबाला:

Special Garhwali Mithai: आप सभी ने यूपी के गुलगुले, बिहार का ठेकुआ या कश्मीर की रोथ मिठाई जरूर खायी होगी। गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना भी एक ऐसी ही मिलती-जुलती मिठाई है। रोटाना, गढ़वाल की एक पारम्परिक मिठाई है जो हर त्यौहार और शादियों में बनाई जाती है। गढ़वाल में इसे आटे और गुड़ से तैयार किया जाता है और हर तीज-त्यौहार पर इसे जरूर बनाया जाता है। ये मिठाई खाने में जितनी स्वादिष्ट है, इसे बनाना उतना ही आसान है। आप इसे आसानी से घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए आपको गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना बनाने की विधि बताते हैं।

Read Also : जानिए मशहूर गायक-संगीतकार बप्‍पी लहिरी का निधन कैसे हुआ?मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में ली आखिरी सांस Know Bappi Lahiri Died

गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना बनाने की सामग्री (Special Garhwali Mithai Banane Ki Samargi)

  • सूजी – 2 चम्मच
  • गुड़ – 200 ग्राम
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • गेहूं का आटा – 250 ग्राम
  • छोटी इलाइची का पाउडर – 2 चम्मच
  • तलने के लिए घी या तेल

गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना बनाने की विधि (Special Garhwali Mithai Banane Ki Vidhi)

  • गढ़वाली रोटाना बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े प्लेट या थाली में मैदा और सूजी को मिला लें।
  • अब इसमें इलायची पाउडर, सौंफ और घी डालकर आटे को तब तक मलें जब तक कि छोटे-छोटे गोले या लड्डू ना बनने लगे।
  • आटे को हाथ में गूंथ कर देखिये और अगर वह चिपक जाता है तो इसका मतलब है कि आपने आटे में पर्याप्त घी डाल दिया गया है। अब इस आटे को एक तरफ रख दें।
  • अब एक पैन में 1 कप पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें।
  • जब सारा गुड़ पानी में पिघल जाए तो चाशनी को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए पकाएं।
  • इसके बाद चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब इस चाशनी को आटे में मिलकर को सख्त आता गूंथें।
  • आपको आटे को तब तक गूंथना है जब तक कि उससे छोटे गोले या पेड़े ना बनने लगें।
  • अब इस आटे से मीडियम साइज के पेड़े बेल कर निकाल लीजिये।
  • आप चाहें तो काँटे या कांच की मदद से इस पर डिज़ाइन भी बना सकते हैं।
  • अब एक कढा़ई में तेल या घी गर्म करें और इसमें पेड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। इसमें थोड़े बहुत दरार आना ठीक है। ये बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है।
  • गढ़वाली रोटाना तैयार हैं। इन्हें कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
  • गर्म चाय की प्याली के साथ रोटाना का आनंद लें। और खुद भी खाएं और दुसरो को भी खिलाएं।

Read Also :सिंगल यूज प्लास्टिक पर्यावरण का सबसे बड़ा दुश्मन Plastic Enemy For Environment

Connect With Us : TwitterFacebook