Punjab News:विशेष मुख्य सचिव द्वारा केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात

0
48

चंडीगढ़ (आज समाज )। आगामी रबी सीजन के लिए पंजाब के किसानों को खाद की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कृषि और किसान कल्याण वि•ााग के विशेष मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। पंजाब के मुख्यमंत्री •ागवंत सिंह मान द्वारा टेलीफोन पर बात कर केंद्रीय मंत्री नड्डा को अगस्त महीने में डीएपी खाद के आवंटन के मुकाबले कम आपूर्ति के बारे में जानकारी देने के बाद आज विशेष मुख्य सचिव केएपी सिन्हा के नेतृत्व में टीम केंद्रीय मंत्री से बातचीत करने के लिए दिल्ली गई।

इस मुलाकात के दौरान, पंजाब के कृषि और किसान कल्याण वि•ााग और पंजाब मार्कफेड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ, सिन्हा ने रबी सीजन 2024-25 के लिए राज्य की खाद संबंधित जरूरतों पर प्रकाश डाला। पंजाब में लग•ाग 35 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बुवाई की जाती है, जिसके लिए लग•ाग 5.50 लाख मीट्रिक टन डायमोनियम फास्फेट (डीएपी) खाद की आवश्यकता होती है। राज्य के किसानों को खाद सहित कृषि के लिए आवश्यक अन्य सामग्री की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री नड्डा के साथ बैठक सफल रही और उन्होंने •ारोसा दिया है कि पंजाब को आगामी खरीफ सीजन के दौरान आवश्यक मात्रा में डीएपी और अन्य फास्फेटिक खाद उपलब्ध कराई जाएगी।

वर्ष 2023-24 के दौरान पंजाब ने केंद्रीय पूल में गेहूं का 46 फीसदी हिस्सा दिया है और इस वर्ष गेहूं की बढ़ी हुई पैदावार को देखते हुए •ाारत सरकार ने हाल ही में हुई जोनल कांफ्रेंस के दौरान खरीफ सीजन 2024-25 के लिए पंजाब राज्य को 4.50 लाख मीट्रिक टन डीएपी खाद, 1.50 लाख मीट्रिक टन एनपीके (नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम) और 1.50 लाख मीट्रिक टन एसएसपी (सिंगल सुपरफास्फेट) खाद का आवंटन किया है। केएपी सिन्हा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नड्डा ने •ारोसा दिया है कि डीएपी खाद और अन्य फास्फेटिक खाद की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और मांग के अनुसार अगले दो महीनों में पंजाब को आवश्यक मात्रा में खाद की आपूर्ति कर दी जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें •ारोसा है कि यह आवंटन खाद संबंधित हमारे किसानों की मांगों को पूरा करेगा। इस दौरान के.एपी सिन्हा ने पंजाब में खाद की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्रालय के सचिव रजत कुमार मिश्रा से •ाी मुलाकात की।