Sonu Sood के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, धोखाधड़ी केस में गवाही न देने पर सख्त हुई अदालत!

0
92
Sonu Sood के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, धोखाधड़ी केस में गवाही न देने पर सख्त हुई अदालत!

आज समाज, नई दिल्ली: Sonu Sood: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) जो अपनी सामाजिक कार्यों और फिल्मों के लिए मशहूर हैं, इस बार एक कानूनी विवाद में फंस गए हैं। लुधियाना की एक अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अदालत ने यह कार्रवाई तब की जब सोनू सूद को एक धोखाधड़ी के मामले में गवाह के रूप में बार-बार समन भेजा गया, लेकिन वह कोर्ट में पेश नहीं हुए।

आखिर किस मामले में फंसे सोनू सूद?

लुधियाना के वकील राजेश खन्ना ने एक धोखाधड़ी का आरोप लगाया था, जिसमें एक व्यक्ति मोहित शुक्ला ने उन्हें 10 लाख रुपये का चूना लगाया। वकील का दावा है कि उन्हें एक नकली ‘रिजिका कॉइन’ में निवेश करने के लिए गुमराह किया गया। इस मामले में सोनू सूद को गवाह के रूप में बयान दर्ज करवाने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह कई बार समन मिलने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुए।

 गिरफ्तारी वारंट जारी, मुंबई पुलिस को सौंपा आदेश

अदालत ने अब मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन को निर्देश दिया है कि वह सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे। अदालत की टिप्पणी के अनुसार “सोनू सूद को समन भेजा गया था, लेकिन उन्होंने गवाही देने से इनकार कर दिया। इसलिए अब उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाए।”

10 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

अदालत ने सोनू सूद को 10 फरवरी तक कोर्ट में पेश होने का अंतिम आदेश दिया है। अगर वह इस बार भी नहीं आते हैं, तो उनकी गिरफ्तारी संभव है।

सोनू सूद की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं

अब तक सोनू सूद या उनकी कानूनी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फैंस यह जानने के लिए बेकरार हैं कि आखिर सच क्या है और सोनू सूद इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया देंगे?