Sonipat News: सोनीपत की बहू गोलकीपर ऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित

0
67
Sonipat News: सोनीपत की बहू गोलकीपर ऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित
Sonipat News: सोनीपत की बहू गोलकीपर ऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय हॉकी की ‘इंडियन वॉल’ के नाम से जानी जातीं सविता पूनिया
Sonipat News (आज समाज) सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत की बहू सविता पूनिया को एक साथ 2 सम्मान के सम्मानित किया गया। सविता पूनिया को गोलकीपर ऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गांव किलोहड़ की रहने वाली सविता पूनिया भारतीय हॉकी टीम की गोलकीपर है। सविता को भारतीय हॉकी टीम की इंडियन वॉल के नाम से भी जाना जाता है।

सविता पूनिया को लगातार तीसरी बार एफआईएच गोलकीपर आॅफ द ईयर का पुरस्कार जीता है और दोनों ही पुरस्कार उन्होंने टीम को समर्पित किए हैं। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और स्टार गोलकीपर सविता पूनिया इससे पहले 2021 और 2022 में भी इस खिताब की विजेता रह चुकी हैं। हांलाकि कार्यक्रम के दौरान सविता पूनिया अवॉर्ड शो में नहीं पहुंच पाई। इस दौरान उनके परिजन विकास लाकड़ा और उनकी धर्मपत्नी ने दोनों अवॉर्ड ग्रहण किए हैं।

सविता पूनिया की उपलब्धियां

  • 2013 महिला एशिया कप में कांस्य पदक जीतने में अहम भूमिका।
  • 2016 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम की सदस्य।
  • 2017 महिला एशिया कप में टीम के लिए निर्णायक योगदान, भारत को 13 साल बाद ट्रॉफी जिताने में मदद की।
  • 2018 एशियाई खेलों और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत को रजत पदक दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई।
  • टोक्यो ओलिंपिक 2020 में उप-कप्तान के रूप में टीम को ऐतिहासिक चौथे स्थान तक पहुंचाया।
  • 2018 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित।

ये भी पढ़ें : हिसार के महिला पुलिस स्टेशन में कबड्डी प्लेयर दीपक हुड्डा से मारपीट