Sonia Gandhi पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

0
78
Sonia Gandhi पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती
Sonia Gandhi पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Sonia Gandhi Hospitalised, (आज समाज), नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक बार फिर दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार पेट से जुड़ी समस्याओं के चलते 78 वर्षीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष को गुरुवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे अस्पताल लाया गया।

ये भी पढ़ें : Sonia Gandhi ने दिल्ली में किया नए कांग्रेस मुख्यालय ‘इंदिरा भवन’ का उद्घाटन

संसद के बजट सत्र पिछले हफ्ते पार्लियामेंट में दिखी थीं सोनिया

अस्पताल ने बताया कि सोनिया की नियमित जांच की गई है और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्हें निगरानी में रखा गया है। सोनिया की आखिरी सार्वजनिक उपस्थिति पिछले सप्ताह सामने आई थी। उन्हें संसद के बजट सत्र के दौरान राज्यसभा में देखा गया था। राज्यसभा में सोनिया गांधी ने जनगणना कराने में चार साल की देरी पर प्रकाश डाला तथा चिंता व्यक्त की कि इस साल भी जनगणना कराए जाने की संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें : Sonia Gandhi Remarks: राहुल की पिछड़ों की राजनीति का तोड़ बनेगा सोनिया गांधी का राष्ट्रपति पर बयान, पीएम ने शुरू किए हमले

यूपीए के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम पर कही थी ये बात

सीपीपी की अध्यक्ष ने कहा, सितंबर 2013 में यूपीए सरकार द्वारा पेश किया गया राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) देश की 140 करोड़ आबादी को खाद्य और पोषण सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक पहल थी। यह कानून लाखों कमजोर परिवारों की सुरक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, खासकर कोविड 19 संकट के दौरान। यह वह अधिनियम है जो प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए आधार प्रदान करता है।

खराब स्वास्थ्य के कारण इससे पहले भी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अस्पताल में भर्ती हो चुकी हैं। सितंबर 2023 में भी अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। मार्च-2023 में भी सोनिया को तबीयत खराब होने के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें : Sonia Gandhi: तबीयत बिगड़ने के बाद सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती