बेटे व पुत्रवधू ने की बाप की हत्या 

0
335
Son And Daughter-In-Law killed Father
Son And Daughter-In-Law killed Father

प्रभजीत सिंह लक्की, Yamunanagar News: छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में 75 वर्षीय ओमप्रकाश की हत्या कर दी गई। आरोप उसके ही बेटे रामेश्वर व पुत्रवधू वर्षा पर लगा है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति की गला दबाकर हत्या की गई है। बाद में उसके शव को बाथरूम के दरवाजे से रस्सी के साथ लटका दिया। इस घटना के बाद से ही उसके पुत्र व पुत्रवधू दोनों फरार हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

ये भी पढ़ें : रिश्वत लेने के मामले में एसडीओ को चार साल की सजा

बाथरूम के दरवाजे पर लटका हुआ मिला ओमप्रकाश का शव

कांता देवी ने बताया कि उसके पति ओमप्रकाश का शव बाथरूम के दरवाजे पर लटका हुआ था। पहले यही समझा कि उसने आत्महत्या की है। बेटे रामेश्वर व पुत्रवधू वर्षा पर शक हुआ, क्योंकि दोनों सुबह से ही घर पर नहीं थे। उनके साथ रात कोओमप्रकाश का झगड़ा हुआ था। विवाद अधिक बढ़ गया था। इसी रंजिश में दोनों ने ओमप्रकाश की हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए दरवाजे से लटका दिया।

रामेश्वर ने वर्षा के साथ किया प्रेम विवाह

पुलिस की जांच में सामने आया कि रामेश्वर ने वर्षा के साथ प्रेम विवाह किया है। वर्षा मूल रुप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बेहट की रहने वाली है। इस प्रेम विवाह का भी ओमप्रकाश ने कड़ा विरोध किया था, लेकिन रामेश्वर अड़ा रहा और वर्षा को घर ले आया था। जिसकी वजह से रोजाना घर में क्लेश रहता था। सबसे अधिक विरोध ओमप्रकाश ही कर रहा था। छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में स्वजनों के बयानों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें : हरियाणा के मुख्यमंत्री कभी किसानों को आतंकवादी बताते हैं तो कभी पाकिस्तान से जुड़े हुए 

ये भी पढ़ें : सरकार की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहा संगठन : पूर्व विधायक डा. पवन सैनी

Connect With Us: Twitter Facebook