Hisar News : भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता के लिए प्रचार करने आज हिसार आएंगी स्मृति ईरानी

0
14
भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता के लिए प्रचार करने आज हिसार आएंगी स्मृति ईरानी
Hisar News: भाजपा प्रत्याशी कमल गुप्ता के लिए प्रचार करने आज हिसार आएंगी स्मृति ईरानी

नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी के लिए वोट की करेंगी अपली
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। हर रोज भाजपा के स्टार प्रचारक हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए आ रहे है। यहीं नहीं यह स्टार प्रचार एक ही दिन में दो से तीन विधानसभा क्षेत्रों में रैली कर भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार करने में लगे है। भाजपा का मसकद तीसरी बार प्रदेश की सत्ता को हासिल करना है। क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 10 सीट जितने वाली भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में मात्र 5 ही सीटें जीत पाई। भाजपा के लिए अबकी बार प्रदेश की सत्ता हासिल करना इतना आसान नहीं है। इसीलिए भाजपा ने स्टार प्रचारकों की एक पूरी फौज चुनाव प्रचार में उतार रखी है।

इसी कड़ी में हिसार से भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के समर्थन में प्रचार करने के लिए नेत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हिसार आ रही है। स्मृति ईरानी दोपहर 3 बजे पड़ाव चौक, नारी नारायणी फाउंडेशन सेक्टर 14 में 4 बजे व अर्बन एस्टेट 2 तिकोना पार्क में उपस्थित जन समूह को संबोधित करेंगी। भाजपा प्रत्याशी डॉ. कमल गुप्ता के मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला ने बताया कि भाजपा नेत्री एवं पूर्व सांसद स्मृति ईरानी सोमवार को दोपहर बाद भव्य नारी शक्ति सम्मेलन को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। स्मृति ईरानी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में लोगों से वोट की अपील करेंगी।

प्रधानमंत्री मोदी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर चुके रैली

इससे पहले गत 28 सितंबर को भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हिसार में पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में रैली कर चुके है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी 26 सितंबर को हिसार के बरवाला में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर चुके है।

यह भी पढ़ें : Northern Railway News : उत्तर रेलवे के इस फैसले से हैरानी में यात्री