Bihar Flood Update : बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, आज भी बारिश का अलर्ट

0
16
Bihar Flood Update : बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, आज भी बारिश का अलर्ट
Bihar Flood Update : बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, आज भी बारिश का अलर्ट

नेपाल से आने वाली नदियों के चलते बनी बाढ़ की स्थिति गंभीर

Bihar Flood Update (आज समाज), पटना : हर साल की तरह इस बार भी मानसून सीजन में बिहार में बाढ़ से हाल बेहाल है। एक तरफ जहां मानसून से होने वाली बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बन रही है वहीं नेपाल से नेपाल में हुई भारी बारिश का असर दरभंगा जिला में साफ-साफ दिखने लगा है। जमालपुर के भूभौल गांव में देर रात कोसी के तटबंध के टूटने के बाद दर्जनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित दिखने लगा है। इन गांवों में कई-कई फीट पानी जमा हो गया है।

रविवार को कोसी-सीमांचल व आसपास के जिलों में डूबने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। अररिया में तीन लोगों की बाढ़ के चलते मौत हो गई जबकि किशनगंज में भी दो लोगों की मौत हुई है। सुपौल में जलकुंभी से पाट निकालने के दौरान युवक लापता हो गया जिसकी कोई सूचना नहीं मिली है।

12 जिलों में बाढ़ का खतरा

बिहार के 12 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। इन जिलों के 20 प्रखंडों के करीब 2 लाख आबादी बाढ़ की चपेट में आ गई है। यहां की हालात और भी गंभीर हो सकते हैं, क्योंकि नेपाल की ओर से छोड़ा गया पानी बिहार के मैदानी इलाकों में फैलने की संभावना बढ़ते जा रही है। बिहार में बाढ़ से 50 से अधिक सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं।

मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी

पटना मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून एक बार फिर से एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश और 40 किलोमीटर तक की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। बिहार के साथ-साथ मौसम विभाग के अनुसार, यूपी- राजस्थान, झारखंड में एक बार फिर मॉनसून एक्टिव हो गया है।

यह भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर पुलिस ने किया नशा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

यह भी पढ़ें : Delhi CM News : दिल्ली सीएम ने लिया बड़ा फैसला