Himachal News : प्रदेश में हालात आर्थिक आपातकाल जैसे : जयराम ठाकुर 

0
59
प्रदेश में हालात आर्थिक आपातकाल जैसे : जयराम ठाकुर 
प्रदेश में हालात आर्थिक आपातकाल जैसे : जयराम ठाकुर 
विधानसभा अध्यक्ष के तानाशाही पूर्ण रवैये की भी शिकायत की 
 
Himachal News (आज समाज) शिमला। भाजपा विधायक दल ने राज्य की खराब होती आर्थिक स्थिति और विधानसभा अध्यक्ष के तानाशाहीपूर्ण रवैये के खिलाफ सोमवार को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में राजभवन पहुंचकर भाजपा विधायक दल ने राज्य में खराब वित्तीय स्थिति का हवाला देते हुए कहा कि आज दो सितंबर हो गया है और राज्य के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला और पेंशनरों को पेंशन भी नहीं मिली।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि भाजपा विधायक दल ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का व्यवहार सदन के अंदर और बाहर जहां विधायकों की भावना को आहत कर रहा है। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष के संवैधानिक पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचा रहा है। ज्ञापन में उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि सदन के अन्दर तो विधानसभा अध्यक्ष का रवैया पक्षपात एवं तानाशाही पूर्ण रहता है। हमेशा नियमों एवं परम्पराओं के खिलाफ काम करते हुए सत्ता पक्ष को लाभ पहुंचाने का प्रयास करते हैं।
जयराम ठाकुर ने कहा कि सोमवार को भाजपा विधायक दल ने नियम-274 के अन्तर्गत विधानसभा सचिव को विधानसभा अध्यक्ष को पद से हटाने का संकल्प प्रस्तुत किया। इसके बावजूद विधानसभा सत्र शुरू होने के बाद अध्यक्ष अपने आसन पर आकर बैठ गए, जबकि नैतिकता के आधार पर उन्हें संकल्प पेश होने और उस पर चर्चा तथा मतदान होने तक आसन पर नहीं आना चाहिए था।