आज पैतृक गांव झोपड़ा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम किा जाएगा संस्कार
Sirsa News (आज समाज) सिरसा: हरियाणा के सिरसा का एक जवान सियाचिन में शहीद हो गया। जैसे ही जवान के शहीद होने की खबर परिजनों को मिली तो पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों को रो-रो कर बूरा हाल है। आज जवान का पार्थिक शरीर सिरसा पहुंचेगा। उसके बाद सिरसा स्थित पैतृक गांव झोपड़ा में जवान का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद सूबेदार बलदेव सिंह के पिता बलवंत सिंह का निधन हो चुका है। घर में मां रचना कौर, भाई हरदेव सिंह, पत्नी गुरविंदर कौर और 2 बच्चे उपराज सिंह व मनरीत कौर हैं।
सूबेदार बलदेव के शहीद होने की सूचना मिलते ही सोमवार सुबह से रिश्तेदार और ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंच रहे हैं। सूबेदार के शहीद होने का पता चलते ही नॉर्दर्न कमांड चीफ समेत सेना के अन्य अधिकारी वहां पहुंचे। उन्होंने शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ पार्थिव देह पैतृक गांव के लिए रवाना कर दी। जानकारी के अनुसार, सूबेदार का पार्थिव शरीर पहले सिरसा की बीरपुर कॉलोनी में लाया जाएगा।
24 साल पहले जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स में हुए थे भर्ती, पिछले साल मिली थी प्रमोशन
शहीद बलदेव सिंह को पिछले साल ही सूबेदार के पद पर प्रमोशन मिली थी। बलदेव सिंह मूल रूप से एयरफोर्स सिरसा के सामने स्थित बीरपुर कॉलोनी के रहने वाले थे। उनके परिवार के मुताबिक सूबेदार बलदेव सिंह 24 साल पहले मार्च 2021 में जम्मू एंड कश्मीर राइफल्स की 18वीं रेजिमेंट में सिपाही के तौर पर भर्ती हुए थे। इसके बाद पिछले साल ही उन्हें पदोन्नति मिली थी। इसके बाद वह सूबेदार बन गए।
कुमार पोस्ट पर तैनात थे बलदेव सिंह, वहीं पर खराब हुई तबीयत
सूबेदार बलदेव सिंह की ड्यूटी लद्दाख में सियाचिन के नॉर्थ ग्लेशियर में कुमार पोस्ट पर थी। वह शनिवार रात को भली-भांति सोए थे। जब रविवार सुबह उठे तो उनकी तबीयत खराब हुई। पहले जवान को उल्टी हुई थी। इसके बाद उन्होंने बताया कि घबराहट हो रही है।
इलाज के दौरान ली आखिरी सांस
इसके बाद सेना के जवान उन्हें तुरंत इमरजेंसी मेडिकल मदद के लिए अस्पताल ले गए। वहा पहुंचकर सूबेदार ने सीने में दर्द बताया। इसके बाद डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू कर दिया। मगर, रविवार की सुबह 11 बजे उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई और इलाज के दौरान ही उन्होंने आखिरी सांस ली।
ये भी पढ़ें : रोहतक में बीपीएल परिवारों को मिलेंगे 30 गज के प्लॉट