Sirsa News : बीजेपी सरकार में नहीं रुकने देंगे सिरसा के विकास का पहिया : गोपाल कांडा

0
9
Will not let the wheel of development of Sirsa stop under BJP government: Gopal Kanda
  • बोले-हम हारे नहीं, हमने दिलों को जीता है, ग्रामीण मतदाताओं को कांग्रेस की झूठी लहर के नाम पर गुमराह किया
  • कहा-चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गड़बड़ी की उन्हें बख्शा नहीं जाएगा

(Sirsa News) सिरसा। हरियाणा लोकहित पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा की जनता ने कांग्रेस मुक्त प्रदेश के लिए जनादेश दिया है। कांग्रेस को प्रदेश की जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता ने 72 हजार वोटों के साथ जो स्नेह और सहयोग दिया उसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे। भले ही वे चुनाव में हार गए लेकिन दिलों को जीतने का काम उन्होंने किया है।

गोपाल कांडा ने कहा कि कांग्रेस लहर के नाम पर सिरसा के मतदाताओं को गुमराह करने का काम कांग्रेस उम्मीदवार के द्वारा किया गया। अब समय बताएगा कि कौन क्या करता है। गोपाल कांडा हिसारिया बाजार स्थित कैंप कार्यालय में सिरसा के 31 वार्डों से आए हुए कार्यकर्ताओं, समर्थकों और शुभचिंतकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सबका आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व मनोहर लाल तथा विप्लव देव व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियों को जनमत देने का काम जनता ने किया है। गोपाल कांडा ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान विकास की कई परियोजनाओं को उन्होंने धरातल पर उतारने का काम किया। काफी प्रोजेक्ट अभी पाईप लाइन में हैं उन्हें पूरा करने का काम भी भाजपा की सरकार से करवाया जाएगा।

देश व प्रदेश की तरक्की के लिए कांग्रेस से मुक्ति जरूरी है: कांडा

एचएलपी सुप्रीमो ने कहा कि पिछले पांच साल में वे बिना शर्त भाजपा की सरकार के साथ खड़े रहे। सिरसा के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं उन्होंने मंजूर करवाने का काम किया। विकास का पहिया रुकने नहीं दिया जाएगा। पूर्व गृहराज्यमंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस लहर नाम की कोई चीज नहीं थी। उन्होंने लगातार अपनी जनसभाओं में प्रचारित किया था कि देश और प्रदेश की तरक्की के लिए कांग्रेस से मुक्ति जरूरी है।

जनसेवा के पथ पर चलता रहेगा परिवार

आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी कांग्रेस से प्रदेशवासियों को कोई उम्मीद नहीं थी। इसलिए पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने का काम हरियाणा की जनता ने किया। गोपाल कांडा ने कहा कि समाज, सनातन, गौ और गरीब की सेवा में वे सदैव समर्पित हैं। उनका परिवार सेवा के उस पथ पर सदैव चलता रहेगा। कार्यकर्ताओं का स्नेह उनके लिए अनमोल है।

जिस दिन सीएम शपथ लेंगे सिरसा में मनाई जाएगी दिवाली

एचएलपी सुप्रीमो गोपाल कांडा ने कहा कि जिस दिन मुख्यमंत्री शपथ लेंगे उस दिन सिरसा में दिवाली मनाई जाएगी। इस बार सिरसा दो दीवाली मनाने जा रहा है। चुनाव के दौरान जिन अधिकारियों व कर्मचारियों ने गड़बड़ी की उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।

कांडा परिवार मतदाताओं का आभारी रहेगा

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि सिरसा के शहरी मतदाताओं और ग्रामीण मतदाताओं ने बहुत मत उनकी झोली में डालने का काम किया। इसके लिए पूरा कांडा परिवार उनका आभारी है। सभी वर्गों का साथ उन्हें मिला। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश जांगड़ा, इनेलो के शहरी जिला प्रधान गंगराम बजाज, हरियाणा लोकहित पार्टी के जिला प्रधान जयसिंह कुसुम्बी, युवा नेता लखराम कांडा, धवल कांडा, धैर्य कांडा व गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें : Bhiwani News : विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल ने बढ़ाया कार्यकर्ताओं का उत्साह