Sirsa News : हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को लेकर जबरदस्त माहौल : डा केवी सिंह

0
100
There is a tremendous atmosphere in Haryana for the Congress party: Dr. KV Singh

(Sirsa News) डबवाली। जिला के गांव रिसलियाखेड़ा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ केवी सिंह की मौजूदगी में अनेक परिवारों ने कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई। कांग्रेस में शामिल हुए लोगों ने डॉ सिंह की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी में आस्था व्यक्त करते हुए पूरी निष्ठा से पार्टी की मजबूती हेतु काम करने के लिए आश्वस्त किया।

इस अवसर पर अपने संबोधन में डॉ केवी सिंह ने कहा है कि आज हरियाणा में कांग्रेस पार्टी को लेकर जबरदस्त माहौल है और हर व्यक्ति की जुबान पर है कि हरियाणा में कांग्रेस सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े राजनीतिक विश्लेषक भी आज हरियाणा में कांग्रेस को 65 से 70 सीटें दे रहे हैं जिससे पता चल रहा है कि सत्ता परिवर्तन का समय आ चुका है।

डॉ सिंह ने कहा कि डबवाली की जनता द्वारा मिल रहे अपार जनसमर्थन से साबित हो चुका है कि उन्होंने आगामी बन रहे कांग्रेस राज में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि डबवाली के विधायक अमित सिहाग ने विपक्ष में रहते हुए अनेक विकास कार्य करवाए।

डॉ केवी सिंह ने कहा कि जो हरियाणा कभी रोजगार, खेलों में नंबर वन था वह आज मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते बेरोजगारी,अपराध में नंबर वन हो चुका है। शासन और प्रशासन आंखें मूंद कर बैठा रहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज बनते ही अपराध पर नकेल कसी जाएगी और रोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे।

डॉ केवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही एक पार्टी है जो 36 बिरादरी को साथ लेकर चल सकती है। उन्होने कहा कि विगत 20 वर्षों से डबवाली विपक्ष में रहा है लेकिन इस बार डबवाली की जनता ने मन बना लिया है और वो इस बार अमित सिहाग को भारी मतों से जितायेगें।

यह भी पढ़ें: Jind News : कपास मंडी में राष्ट्रीय स्तर की किसान, मजदूर महापंचायत