(Sirsa News) ऐलनाबाद। शहर के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ हवन यज्ञ के साथ किया गया। यह हवन विद्यार्थियों की खुशी, समृद्धि व उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए करवाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य व स्टाफ सदस्यो ने शिक्षा की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन किया।
बच्चों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दी
विद्यालय में शास्त्री पवन कुमार शर्मा ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए मां सरस्वती का पूजन करने के बाद हवन आरंभ किया। प्राचार्य, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों ने भी यज्ञ में आहुति दी। हवन के पश्चात बच्चों को प्रसाद भी वितरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य कृष्ण कुमार खीचड़ ने बच्चों को नवीन शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हवन यज्ञ करने से वातावरण शुद्ध होता है और अच्छे विचार आते हैं।
उन्होंने कहा कि जिस देश के बच्चे नैतिक मूल्यों से परिपूर्ण, संस्कारवान, उच्च शिक्षित व अनुशासित होंगे वही देश विकास के पथ पर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने पर विद्यार्थियों से आह्वान किया क्या कि वे अपने आसपास के विद्यार्थियों को इस विद्यालय में दाखिला लेने के लिए प्रेरित करें। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त अध्यापकगण व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : बीआरसीएम ज्ञानकुंज में हवन यज्ञ के साथ नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ