Sirsa News : जनता कन्या महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार अभियान शुरू

0
126
Sirsa News : जनता कन्या महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार अभियान शुरू
ऐलनाबाद में 'हर घर सूर्य नमस्कार' अभियान के तहत योग करती जनता कन्या महाविद्यालय की छात्राएं।

(Sirsa News) ऐलनाबाद। हरियाणा उच्चतर शिक्षा व हरियाणा योग आयोग के सँयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय ‘हर घर सूर्य नमस्कार’ अभियान के तहत आज शहर की नोहर रोड़ पर स्थित जनता कन्या (पीजी) महाविद्यालय में सूर्य नमस्कार अभियान शुरू किया गया।

सूर्य नमस्कार करने से शरीर की मांसपेशियों होती है मजबूत

इस अवसर पर कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान हनुमान प्रसाद अग्रवाल, कॉलेज निदेशक मेजर सूबे सिंह, कॉलेज प्राचार्य डॉ अविनाश कंबोज और सुरेन्द्र शर्मा उपस्थित रहे।

कॉलेज निदेशक मेजर सूबे सिंह ने छात्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि इसे करने से शरीर की मांसपेशियों मजबूत होती है और यह तनाव को कम करने में मदद करता है। कॉलेज प्राचार्य डॉ अविनाश कंबोज ने सम्बोधित करते हुए छात्राओं को सूर्य नमस्कार के लाभ बताए। यह कार्यक्रम योग क्लब की प्रभारी सरबजीत कौर की देखरेख में सम्पन्न हुआ।

यह भी पढ़ें : Sirsa News : भारत विकास परिषद ने सांस्कृतिक सप्ताह के तहत शुरू किए सेवा कार्य