Sirsa News : कार्यकर्ता सम्मेलन में बढ़-चढक़र अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना सुनिश्चित करें लोग: डा. केवी सिंह

0
162
People should reach the workers conference in large numbers: Dr. KV Singh

(Sirsa News) रानियां। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के पूर्व ओएसडी डॉ. केवी सिंह व प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पेनेलिस्ट व प्रवक्ता, पूर्व प्रदेश कांग्रेस ओबीसी सेल के चेयरमैन एवं रानियां विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विशाल वर्मा ने रानियां हलके के गांव संतनगर, हरिपुरा, जगजीतनगर, दमदमा, बहिया व गांव करीवाला में न्याय चौपाल के अंतर्गत जनसभाओं के माध्यम से आमजन को संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने संबोधन में ग्रामीणों को आगामी 26 जुलाई को सिरसा के पर्ल रिसोर्ट में सुबह 10 बजे प्रस्तावित धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मलेन जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष चौ. उदयभान, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेतागण पहुंच रहे हैं का खुले मंच से निमंत्रण भी दिया और साथ ही कहा कि इस  धन्यवादी कार्यकर्ता सम्मेलन में बढ़-चढक़र अधिक से अधिक संख्या में पहुंचना सुनिश्चित करें।

इस मौके पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. केवी सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में देश व प्रदेश में कांग्रेस की लहर चल रही है। इसी का प्रत्यक्ष प्रमाण है कि हाल ही के लोकसभा चुनावों में हरियाणा प्रदेश की 10 लोकसभा सीटों में से 5 सीटों पर कांग्रेस ने रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज की है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है और आगामी अक्टूबर में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने जा रही है। डॉ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। इस सरकार ने प्रदेश की जनता को सपने तो बहुत दिखाएं परंतु वह मात्र सपने बनकर ही रह गए, धरातल पर कुछ भी होता हुआ नजर नहीं आया।
डॉ. केवी सिंह ने कहा कि रानियां विधानसभा क्षेत्र की अनेकों समस्याएं एवं मांगे हैं जिनमें मुख्य रूप से घग्गर नदी व झील की खुदाई का काम आज तक अधूरा पड़ा हुआ है। रानियां सब डिवीजन की वर्षों पुरानी मांग लंबित पड़ी है। रानियां शहरी क्षेत्र में आज तक नहरी पेयजल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2005 में कांग्रेस की हुड्डा सरकार थी और तब उन्होंने सीएम हुड्डा का बतौर ओएसडी रहते हुए घग्गर नदी के चार चरणों की खुदाई मंजूर करवाई थी। जिनमें दो चरणों की तो खुदाई कांग्रेस राज में हो गई परन्तु सत्ता परिवर्तन के बाद दो चरणों की खुदाई आज तक नहीं हो पाई। वहीं उसी कार्यकाल दौरान घग्गर नदी से नए खरीफ चैनल भी निकाले गए। उसके बाद भाजपा सरकार ने घग्गर नदी की खुदाई व खरीफ चैनलों की सुध लेना तो दूर की बात रही भाजपा सरकार ने खुदाई के नाम पर किसानों से मिट्टी उठाने के नाम पर एक हजार रुपए प्रति ट्राली के हिसाब से वसूली भी की गई जो कि किसानों के साथ अन्याय है। डॉ. सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही घग्गर नदी के शेष कार्यों को पहली कलम से प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाएगा।

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए विशाल वर्मा ने कहा कि सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में पैदल चलकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके मूल्यवान सुझाव भी ले रहे हैं। ताकि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल किया जा सके और कांग्रेस की सरकार बनने पर उनका पूरा किया जा सके। इसी कड़ी में हम गांव-गांव जाकर न्याय चौपाल लगाकर लोगों के कीमती सुझाव नोट कर रहे हैं जिसमें ग्रामीण अंचल में बसे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। विशाल वर्मा ने कहा कि मौजूदा समय तक रानियां विधानसभा क्षेत्र विकास से अछूता रहा है। वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सरदार लक्खा सिंह किलेवाला ने भी ग्रामीणों को आगामी 26 जुलाई को सिरसा के पर्ल रिसोर्ट में प्रस्तावित धन्यवाद कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने का निमंत्रण दिया। विभिन्न गांव में आयोजित जनसभाओं दौरान मनीष ढीलों,सरदार लक्खा सिंह किलेवाला,  पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह सोखल, पूर्व सरपंच शमिंदर सिंह, विजेंद्र टाक, पूर्व सरपंच हरि सिंह भडिय़ा, जसविंदर जोसन, पूर्व सरपंच मोहर सिंह, महेंद्र सिंह सहोता,पूर्व सरपंच कर्म सिंह, ख्यालीराम, जिला पार्षद सुच्चा सिंह व पूर्व सरपंच गुरदीप सिंह, शीतल नंबरदार, सतनाम सिंह व बलराज सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: Mahendargarh news : महेंद्रगढ़ में लगे समाधान शिविर में आईं 60 शिकायतें

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : जब पंजाबी समाज के सामने राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अपने जीवन से जुड़ी हर बात को किया सांझा…

 यह भी पढ़ें: Yamunanagar News : विकसित भारत के संकल्प पर आधारित है बजट : कंवरपाल