Sirsa News : पतंजलि योग परिवार ने योग शिक्षकों को किया सम्मानित

0
132
Patanjali Yoga Parivar honored yoga teachers
ऐलनाबाद में योग शिक्षकों को सम्मानित करते हुए योग साधक।
(Sirsa News ) ऐलनाबाद। शहर की गौशाला रोड पर स्थित सनातन धर्मशाला में निरंतर चल रही योग क्लास में गुरु पूर्णिमा का महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में जनता वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद अग्रवाल ने बतौर मुख्यातिथि व समाजसेवी श्यामलाल जिंदल ने बतौर विशिष्ट अतिथि भाग लिया।

योगसाधकों ने हवन यज्ञ किया जिसमें सभी ने आहुतियां दी

अतिथियों को संस्था की ओर से अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। तहसील प्रभारी मुख्य योग शिक्षक हेमराज सपरा ने ओउम् व गायत्री मंत्र के साथ योग प्राणायाम का अभ्यास करवाया। इस अवसर पर संस्था से जुड़े योगसाधकों ने हवन यज्ञ किया जिसमें सभी ने आहुतियां दी।
अतिथियों ने योग गुरु हेमराज सपरा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद गुरु पूजन किया जिसमें पतंजलि योग परिवार के योग शिक्षकों को सम्मानित किया गया। योगगुरु ने बताया कि आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन गुरु पूजा का विधान है। गुरु पूर्णिमा वर्षा ऋतु के आरम्भ में आती है। इस दिन से चार महीने तक परिव्राजक साधु-सन्त एक ही स्थान पर रहकर ज्ञान की गंगा बहाते हैं। ये चार महीने मौसम की दृष्टि से भी सर्वश्रेष्ठ होते हैं। न अधिक गर्मी और न अधिक सर्दी। इसलिए अध्ययन के लिए उपयुक्त माने गए हैं। शास्त्रों में गु का अर्थ बताया गया है- अंधकार या मूल अज्ञान और रु का का अर्थ किया गया है- उसका निरोधक। गुरु को गुरु इसलिए कहा जाता है कि वह अंधकार को हटाकर प्रकाश की ओर ले जाता है। आज के योग सत्र में विशेष रूप से मनमौजी योग कक्षा से भीम कानसरिया व हुक्म सिंह कथूरिया अपनी-अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।
संगठन मंत्री डॉ. राजगोपाल बेनीवाल व कोषाध्यक्ष श्रवण बंसल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया व पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेश मित्तल, संजय बंसल, बलराज सिंह कूका, नरेश तनेजा, अजय सरदाना, कृष्ण सपरा, योग शिक्षिका सरोज सपरा, ममता मित्तल, शारदा बंसल, किरण शर्मा, मोनिका गर्ग, मिनाक्षी कानसरिया, संतो देवी, ज्ञानवती, रेनू रानी, मंजू जसरासरिया, सुमन धानुका सहित काफी संख्या में योग साधक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया।