Sirsa News : अंहकार छोड़ स्वंय को जानकर गंभीर बने मनुष्य: दिनेश मुनि

0
148
Leave your ego and become a serious person by knowing yourself: Dinesh Muni
रानियां में जैन संतों के प्रवचनों को श्रवण करते श्रद्धालुगण।

(Sirsa News) रानियां। एसएस जैन सभा में  प्रवचनों के दौरान श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज ने कहा कि दुनिया मेें सबसे दुर्लभ काम संत समागम व हरि कथा है। उन्होंने कहा कि इंसान मंदिरों व अन्य स्थानों पर जाता है लेकिन संतों की सत्संग में आना पसंद नहीं करता। उन्होंने कहा कि अगर कोई इंसान सत्संग में आएगा तो वह इंसान से भगवान बन सकता है। उन्होंने कहा कि जेसे कहा जाता है कि गंगा में स्नान करने से वे इंसान के कर्म दूर हो जाते है। ऐसे ही सत्संग रूपी गंगा में भी स्नान करने  कर्म मल दूर हो जाते है। कर्म ही मनुष्य को अच्छा या बुरा बनाते है।

धर्म सभा में बोले कर्म ही मनुष्य को अच्छा या बुरा बनाते है

उन्होने कहा कि अगर संसार से मुक्ति चाहते  हो तो सात कुव्यसनों का त्याग करना चाहिए। उन्होने प्रसंगो के माध्यम से सात कुव्यसनो से बचने के बारे में बताया।  उन्होंने कहा कि इंसान पहले स्वयं को जाने और अंहकार छोड़ दे तो वह भगवान को भी पा सकता है।

वहीं डाक्टर द्वीपेन्द्र मुनि जी महाराज कहा कि आज दुनिया का हर इंसान मानसिक शांति चाहता है। इंसान कहता है *आई वांट पीस मतलब* मैं शांति चाहता हूं। यदि इसमें से आई यानि मैं और वांट यानि चाहना छोड दे तो शांति इंसान को अपने आप मिल जायेगी । उन्होंने कहा कि आज इंसान मैं-मैं करता फि र रहा है, जिसने मैं-मैं किया उसका हमेश अंत ही हुआ है। इसलिए अंकहार ना पाले। अंहकार खत्म तो शांति आ जायेगी। उन्होंने कहा कि  इंसान मन की शांति की खोज में जगह-जगह घूमता है। मानसिक शांति तो इंसान के पास ही है उसके खोजने की जरूरत नही। इन्सान को अपनी इच्छाओं को मार्यादित करना चाहिए और मैं के भाव को छोड देना चाहिए ताकि इंसान में अंहकार का भाव न आए। उन्होंने कहा इंग्लिश के शब्द गॉड और डॉग का उदाहरण देते हुए कहा कि इनमें शब्द वही है लेकिन जब शब्द सही जगह लगगें तो गॉड बन जायेगा अगर इसे उल्टा पढ़ लिया तो डॉग बन जायेगा। इसलिए अपने आप को पहचानों। इस अवसर पर जैन सभा के सरंक्षक राजकुमार जैन, चेयरमैन सुरेन्द्र जैन, उपप्रधान नरेश जैन एडवोकेट,उपप्रधान मोहन लाल जैन, महामंत्री सोम प्रकाश, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत, सलाहकार अनिल जैन एडवोकेट, सह प्रधान चंद्र जैन, सह सचिव नेम चंद जैन, पूर्व प्रधान विनोद जैन, रविन्द्र जैन, मुलख राज पटवारी, केशव जैन, मुकेश जैन, आदीश जैन, गरूप लाल जैन, ओमप्रकाश चाचाण, श्याम लाल कालड़ा, अनिल जैन, साहिल जैन व ललित जैन सहित अनेक श्रदालु उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Mahendargarh news : महेंद्रगढ़ में लगे समाधान शिविर में आईं 60 शिकायतें

यह भी पढ़ें: Kurukshetra News : जब पंजाबी समाज के सामने राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अपने जीवन से जुड़ी हर बात को किया सांझा…

 यह भी पढ़ें:  Yamunanagar News : छात्राओं को पढाई के साथ सिखाई जाएगी जीवन में काम आने वाली स्किल्सः डॉ मीनू जैन