Sirsa News : जैन समाज ने धूम धाम से उपाध्याय पुष्कर मुनि की 115वीं जन्म जयंती मनाई

0
12
Jain community celebrated the 115th birth anniversary of Upadhyay Pushkar Muni with great pomp
रानियां में जन्म महोत्सव कार्यक्रम के दौरान लाभार्थी परिवार को सम्मानित करते जैन समाज के लोग।
  • उपाध्याय जी की मांगलिक सुनने से अनेक भव्य प्रणियों के कष्ट दूर हुए: दिनेश मुनि
  •  कार्यक्रम में दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब व हरियाणा सहित अनेक स्थानों से पहुंचे श्रद्धालु
    शिल्पी जैन

(Sirsa News) रानियां। विश्व सन्त उपाध्याय पुष्कर मुनि जी महाराज की 115वीं जन्म जयन्ती रविवार को एसएस जैन सभा द्वारा गाबा रिजोर्ट में बड़े धूमधाम से मनाई गई। जन्म महोत्सव का कार्यक्रम में श्रमण संघीय सलाहकार दिनेश मुनि जी महाराज, ओजस्वी वक्ता द्वीपेन्द्र मुनि जी महाराज, मधुर वक्ता पुष्पेन्द्र मुनि जी महाराज ठाणे-3 के सानिध्य में मनाया गया। जिसमें सुरत, वेसू वीरार, मुंबई, धारावी, पुना, मेरठ, पानीपत,लुधियाना, मलेरकोटला, बरनाला, उदयपुर, फालना, पदमपुर, रोहतक, नासिक, दिल्ली, कालांवाली, सिरसा, रामांमडी, फतेहाबाद, जगराओं सहित अनेक क्षेत्रों से सैंकड़ो श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम में बिजली एवं जेल मंत्री चौधरी रणजीत सिंह ने भी विषेश रूप से भाग लिया।

उपस्थित श्रद्धालुओं को उपाध्याय पुष्कर मुनि जी महाराज जीवन काल के बारे में विस्तार से बताते हुए दिनेश मुनि ठाणे-3 ने बताया कि उनका जन्म आसोज शुक्ल चौदस वि. सं. 1967 अपने ननिहाल ग्राम नांदेशमा, उदयपुर, राजस्थान में, पालीवाल ब्राह्मण परिवार सिमटार ग्राम ( गुरु पुष्कर नगर ) राजस्थान निवासी सूरजमलजी और माता वालीबाई के घर पर हुआ। बचपन से ही उनमें वैराग्य भाव जाग्रत हो गए । 14 वर्ष की लघु आयु में  जेठ सुदी दशमी वि. सं. 1981 को विख्यात संत ताराचंदजी महाराज सानिध्य में जैन दीक्षा अंगीकार कर ली। दीक्षा ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने हिंदी, संस्कृत, गुजराती, प्राकृत आदि भाषाओं का ज्ञानार्जन किया।

ज्ञानार्जन करने के पश्चात् नियमित स्वाध्याय, प्रवचन और लेखन कार्य और गायन करते रहे। उनके एक प्रमुख शिष्यरत्न देवेन्द्र मुनिजी म. आचार्य पद से विभूषित हुए। उन्होंने श्रमण संघ की एकता के लिये आपने सेतु का काम किया। वर्ष 1976 में रायचूर (कर्नाटक) में उन्हें उपाध्याय प्रवर के पद से विभूषित किया गया। पुष्कर मुनि जी महाराज को भारत सरकार के महामहिम राष्ट्रपति ज्ञानी जेलसिंह के द्वारा दिल्ली में उनके 74 वे जन्मदिवस पर विश्वसंत की उपाधि से विभूषित किया गया। उनकी मांगलिक से अनेक भव्य प्राणियों के कष्ट दूर हुए। उनकी समस्याओं का अनायास ही समाधान हो गया और आगे का मार्ग प्रशस्त हो गया। चैत्र सुदी पंचमी वर्ष 1993 में उनका अचानक आपका स्वास्थ्य खराब हुआ इसलिए उन्हें चौविहार संथारा करवा दिया।

चैत्र शुक्ल एकादशी 03.04.1993 को रात्रि 9 बजकर 18 पर मिनट पर उनकी ज्योतिषिखा निस्पंद हो स्वर्गारोहण के पथ भवसागर की ओर महाप्रयाण कर गई। आपकी स्मृति में श्री पुष्कर गुरु स्मारक धाम, गुरु पुष्कर रोड उदयपुर में भक्तों के द्वारा निर्मित करवाया गया। वहीं इस दौरान अगल-अलग क्षेत्रों से आए मदन ढोसी, रमेश जी खोखावत, रजनी वीरेन्द्र ढांगी, प्रकाश सोंलकी, मनोज जैन, सुभाष जैन लिली, विनय जैन, मोहन लाल जैन, विपुल भोगर व रविन्द्र जैन रानियां ने पुष्कर मुनि जी महाराज की महिमा गाई।

अरिहंत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं जैन सभा रानियां के उपाध्यक्ष नरेश जैन एडवोकेट ने बताया कि जन्म महोत्सव कार्यक्रम के दौरान गुरू पुष्कर जन्म जयंती पट्ट अनावरण विजय कुमार, नीरू जैन लुधियाना ने किया। भगवान आदिनाथ दरबार का अनावरण निर्मला देवी जिन्दल व अनिश जिंदल, भगवान महावीर दरबार का अनावरण पूर्व पार्षद दीपक गाबा की ओर से, आचार्य अमर दरबार का अनावरण विजय कमार, शुभलता जैन लुधियाना, रूप दरबार का अनावरण ललित पोपली की ओर, ज्येष्ठ गुरू दरबार का अनावरण ज्ञान चंद जैन सरदूलगढ़, गुरू तारक दरबार का अनावरण संजीव बठला परिवार की ओर से, आचार्य आत्म दरबार का अनावरण संदीप जैन सिरसा, आचार्य आन्नद दरबार का अनावरण रतन लाल कृष्ण कुमार जैन रामा मंडी, आचार्य देवेन्द्र दरबार का अनावरण सोमप्रकाश जैन व आचार्य शिव दरबार का अनावरण सूरज प्रकाश व श्री मति पम्मी जैन द्वारा किया गया।

इसके अलावा ध्वजारोहण सुभाष जैन लिली ने किया। गुरू पुष्कर चित्र अनावरण रविन्द्र व भारती जैन व गौतम प्रसादी का लाभ श्रीमति इन्दिरा सिहाग धर्मपत्नी रणजीत सिंह चौटाला व अल्पहार का लाभ संदीप मित्तल रत्न राईस मिल्स द्वारा लिया गया। इस अवसर पर मंगल देश के चेयरमैन संदीप जैन, एकता मंच के जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पंजाब महासभा के उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन मुन्ना, ऑल इंडिया जैन कांफ्रेस हरियाणा के प्रधान विनय जैन, सरदूलगढ से नरेश जैन, डबवाली से सुभाष जैन पप्पी, लवलीन जैन, संजय जैन कालांवाली, नरेश गर्ग, छोटू राम जैन, दर्शन लाल जैन, मोहन लाल कोचर, मनोहर लाल जैन,  राजकुमार जैन, सुरेन्द्र मोहन जैन, प्रधान बहादर जैन, विनोद जैन, रविन्द्र जैन, मोहन लाल जैन, कोषाध्यक्ष इन्द्रजीत जैन, चन्द्र जैन, नेमी जैन, सचिव सोम प्रकाश जैन, अनिल जैन एडवोकेट, दिनेश जैन, युवक मंडल के प्रधान साहिल जैन, कौशल जैन, हिमान्शु जैन सहित समस्त जैन समाज रानियां व सैंकड़ो श्रद्धालु उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें : Jind News : हमेटी में चलाया मतदाता जागरूकता अभियान