Sirsa News : इनेलो कार्यकर्ताओ ने चौ. देवीलाल को पुष्पांजलि अर्पित करके किया नमन

0
3
INLD workers paid homage to Choudhary Devi Lal by offering flowers
ऐलनाबाद में चौ. देवीलाल को पुष्पांजलि अर्पित करते इनेलो कार्यकर्ता। 

(Sirsa News) ऐलनाबाद। देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व. चौ. देवीलाल की 111वीं जयंती पर इनेलो कार्यकर्ताओं ने आज सुबह शहर के चौ. देवीलाल चौक में पहुंचकर चौधरी देवीलाल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यकर्ताओ ने चौ. देवीलाल अमर रहे के नारे लगाते हुए उन द्वारा समाज कल्याण के लिए किए गए सराहनीय कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर पार्टी प्रवक्ता प्रवीण फुटेला ने अपने संबोधन में कहा कि चौ. देवीलाल ने हरियाणा में सबसे पहले बुजुर्गो की पेंशन योजना लागू करके बाद में इसे पूरे देश में लागू करवाया। इससे हमारे बुजुर्गो को बहुत बड़ा मान-सम्मान मिला। उनकी सोच थी कि सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं बल्कि जन सेवा के लिए होती है। भारतीय जन मानस के पटल पर उनके संघर्षमय जीवन की तस्वीर आज भी साफ दिखाई देती है।

जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्त्रोत का काम करती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति के इतिहास में चौ. देवीलाल जैसे संघर्षशील नेता किसी अन्य राजनीतिक दल में दिखाई नहीं देते। वे आज हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे बीच में रहेगी। उन्होंने किसानों के लिए बहुत कार्य किये। जिनमें से किसान के ट्रैक्टर को उन्होंने गाडा बनाने का काम किया जो कि किसानों के लिए बहुत बड़ी सौगात थी।

इस अवसर पर इनेलो के पूर्व शहरी अध्यक्ष अशोक ब्यूटी, पार्षद गोरु कंबोज, धर्मवीर पारीक, जयसिंह गोरा, हनुमान जोशी, मीनू शर्मा व अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 

ये भी पढ़ें :  Sirsa News : भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में आज पार्टी के सभी शक्ति केंद्रों के अध्यक्षों की बैठक हुई