Sirsa News : ब्राह्मणों का आशीर्वाद और साथ चाहिए तो विधानसभा चुनाव में दी जाएं 20 टिकट : सुरेंद्र शर्मा बड़ौता

0
93
If you want the blessings and support of Brahmins, then give them 20 tickets in the assembly elections: Surendra Sharma Barota
(Sirsa News) सिरसा। ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा बड़ौता ने कहा कि हरियाणा में किसी भी राजनीतिक दल के लिए सत्ता पाना ब्राह्मण समाज के बिना संभव नहीं है। उनकी मांग है कि ब्राह्मण समाज को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कम से कम 20 टिकट ब्राह्मण समाज को दी जाए। ब्राह्मण समाज को राजनीति में भागीदारी हो। यदि राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को नजरअंदाज करेंगे तो प्रदेश कार्यकारिणी कड़ा फैसला ले सकती है। सुरेंद्र शर्मा बड़ौता शुक्रवार को भगवान परशुराम ब्राह्मण धर्मशाला नजदीक दूरदर्शन केंद्र, सतनाम चौक, सिरसा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के सभी संगठन एकजुट होकर आवाज उठाएं और अपना हक लेने के लिए तैयार रहें। 17 अगस्त को कैथल में ब्राह्मण समाज की प्रदेश स्तरीय मीटिंग बुलाई गई थी जिसमें कमेटी का गठित की गई थी। कमेटी ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि कि प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों से कम से कम 20 टिकटों से मांगी जाएंगी। इसके लिए पूरे प्रदेश में ब्राह्मण सभा हरियाणा की ओर से प्रेस वार्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण होने के बाद प्रदेश स्तरीय कमेटी समीक्षा कर ब्राह्मण समाज और सभी संगठनों को विश्वास में लेकर आगामी फैसला लेंगे। ब्राह्मण समाज ने जिस भी पार्टी को आज तक आशीर्वाद दिया है वह पार्टी सत्ता में आई है और ब्राह्मण समाज जिस पार्टी से विमुख हुआ है वह पार्टी धराशाही हुई है। ब्राह्मण सभा हरियाणा राजनीतिक दलों से मांग करती है कि समाज को 20 टिकट विधानसभा चुनाव में दी जाएं अन्यथा ब्राह्मण एकजुट होकर कड़ा निर्णय लेने पर मजबूर होंगे।
प्रदेश सरंक्षक एवं जिला ब्राह्मण सभा हिसार के अध्यक्ष राजकुमार भारद्वाज ने कहा कि सत्ता का रास्ता ब्राह्मण समाज से होकर गुजरता है। प्रदेश में बहुत सी सीटों पर ब्राह्मण समाज पूरी तरह से मजबूत है। ऐसे में राजनीतिक दलों को उन सीटों पर ब्राह्मण समाज का उम्मीदवार उतारना चाहिए। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला ब्राह्मण सभा सिरसा के अध्यक्ष अर्जुन शर्मा ने कहा कि यदि राजनीतिक दल खानापूर्ति के लिए टिकट देते हैं तो वह ब्राह्मण समाज के लिए स्वीकार्य नहीं होगी। जिन सीटों पर उनका हक है और अच्छी पकड़ है उन क्षेत्रों में ब्राह्मण समाज को टिकट दी जाए। ब्राह्मण समाज एकजुट है और समाज के हक के लिए यह मांग की जा रही है। इस अवसर पर श्री रामनिवास शर्मा अध्यक्ष जिला ब्राह्मण सभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष,श्री ईश्वर शर्मा पाड़ला युवा प्रदेश अध्यक्ष, जिला सिरसा ब्राह्मण सभा श्री सुशील शर्मा, श्री रामानंद शर्मा, सुरेंद्र पारिक, सतीश कुमार, बलबीर शर्मा, शीशपाल शर्मा, रोशनलाल वशिष्ठ, कैलाश चंद्र शर्मा, जयप्रकाश शर्मा, प्रभु दयाल शर्मा, शिवरतन, सुरेश गौतम, कैलाश शर्मा, नवरल शर्मा, रामानंद शास्त्री सिरसा सहित अन्य मौजूद रहे।