Sirsa News : ऐलनाबाद मंडल की विस्तारित कार्यकारणी की बैठक आयोजित

0
116
Extended executive meeting of Ellenabad division held
(Sirsa News) ऐलनाबाद। शहर की मुख्य अनाजमंडी में स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में आज पार्टी के ऐलनाबाद मंडल की विस्तारित कार्यकारणी बैठक आयोजित की गई। इसमें मंडल कार्यकारिणी के सदस्य, सभी शक्ति केंद्रों व बूथों के अध्यक्ष, पालक व सभी प्रमुख दायित्ववान कार्यकर्ता उपस्थित हुए। बैठक में जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने स्थानीय मुद्दे, चुनावी तैयारियां व आगामी कार्यक्रमों के विषय को लेकर कार्यकर्ताओं को बताया। वहीं मंडल पालक जगदीश चोपड़ा ने बूथ सशक्तिकरण को लेकर मार्गदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल तलवाडिया ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सबसे पहले अतिथियों ने माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया।

कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का किया आह्वान

इस अवसर पर अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष निताशा ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने है। इसलिये सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का काम करें। सिहाग ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायबसिंह सैनी सभी वर्गों के कल्याण के लिए बिना किसी भेदभाव के दिन रात काम कर रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास के दरवाजे सब के लिए चौबीसों घण्टे खुले कर दिए है। आम जनता की समस्याओं के निपटारे के लिए हर रोज जिला और उपमंडल स्तर पर समस्या समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों में आने वाली प्रत्येक समस्याओ का मौके पर ही निपटान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 2392.56 लाख रुपयों के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। जिनमे 1085.73 लाख रुपयों की लागत से 7 गांवों की पीडब्ल्यूडी सड़कें, 530.89 लाख रुपयों की लागत से 8 मार्केटिंग बोर्ड की सड़कें, 523.21 लाख रुपयों की लागत से 11 गांवों की फिरनियाँ, 199.41 लाख रुपयों की लागत से 44 चौपालें तथा 53.32 लाख रुपयों की लागत से 8 शिवधामो का विकास कार्य शामिल किया गया है। ये सभी विकास कार्य आगामी दिनों में शीघ्र शुरू हो जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि आगामी 16 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह महेंद्रगढ़ में आएंगे जिसमे ऐलनाबाद सहित पूरे प्रदेश के कार्यकर्ता शामिल होकर उनका स्वागत करेंगे। मंडल पालक चोपड़ा ने कहा कि भाजपा में बूथ का प्रमुख ही सबसे महत्वपूर्ण पदाधिकारी है। इसलिये प्रत्येक बूथ प्रमुख अपने बूथ पर कम से कम 25 निष्ठावान कार्यकर्ताओं की एक टीम तैयार करे जो घर-घर पहुंचकर देश-प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी नीतियों का प्रचार करने का काम कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारों ने अपने कार्यकाल में जितने सार्वजनिक और जनहितैषी कार्य किये है, उतने किसी भी दल की सरकार ने नही किये है। हम सब कार्यकर्ताओं को इन्ही कार्यों का प्रचार करना है और लोगों को विपक्षी दलों द्वारा फैलाये जा रहे झूठ से बचाना है। इस अवसर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नरेश कटारिया, मंडल महामंत्री राजीव वधवा व दिनेश गोदारा, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, जिला पार्षद प्रतिनिधि रामकुमार गोदारा, पंचायत समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि हेमराज नीमला, पूर्व मंडल अध्यक्ष जसबीर चहल, सरपंच जसवंत सहू, पूर्व पार्षद सुरजाराम व प्रेम डोडा, पूर्व सरपंच ब्रह्मानंद शर्मा व गौरीशंकर मंडा, रामलाल मेहता, भुराराम डूडी, भजनलाल गर्ग, जितेंद्र शर्मा, देवेंद्र गोयल, भंवरलाल सिकरिया, गोबिंद टांटिया, मनोज टेलटिया, रामगोपाल गिदड़ा, संदीप तलवाडिया, नरेंद्र डूडी व अनिल भादू सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।