(Sirsa News) ऐलनाबाद। शहर के हरचंद का बास में स्थित एडवोकेट सुरेंद्र कुमार के प्रतिष्ठान पर अखिल भारतीय सेवा संघ शाखा ऐलनाबाद की एक चुनावी बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सिरसा से प्रांतीय पर्यवेक्षक एडवोकेट मुकेश वर्मा व सेवा गोल्ड प्रमोद सचदेवा उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता शाखा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने की।
चंद्रप्रकाश सोनी दूसरी बार अध्यक्ष व रणजीत सिद्धू चौथी बार चुने गए कोषाध्यक्ष
बैठक में सर्वप्रथम बाहर से आए अतिथियों का बुके देकर सम्मान किया गया। चुनावी कार्यवाही प्रारंभ करते हुए एडवोकेट मुकेश वर्मा ने कहा कि शाखा की कार्यकारिणी का चुनाव बड़े ही सुखद माहौल में होने जा रहा है। ऐलनाबाद शाखा अपने सेवा कार्यों व प्रोजेक्ट की वजह से प्रदेश में एक विशेष स्थान रखती है। शाखा का प्रत्येक सदस्य अपने आप में एक संस्था है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे समाज सेवी लोगों के बीच पहुंचा हूं। चुनावी कार्यक्रम में सर्वप्रथम प्रधान पद के लिए चुनाव किया गया जिसमें शाखा के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से 2025 के लिए भी चंद्रप्रकाश सोनी को अध्यक्ष चुना। वहीं साहित्यकार विनोद विक्टर को दूसरी बार सर्वसम्मति से शाखा सचिव चुना गया।
कोषाध्यक्ष के पद के लिए रणजीत सिंह सिद्धू को चौथी बार भी सर्वसम्मति से चुना गया। सभी चुने गए पदाधिकारियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। वहीं चुनाव कार्यक्रम संपन्न होने के बाद शाखा के नए सदस्य विष्णु सीवर का भी पटका पहना कर स्वागत किया गया। इस बैठक में आगामी माह के खेल आयोजन के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सुल्तान हरड़ू, अमरपाल खोसा, रामकिशन कंबोज, राम सिंह सोलंकी, डॉ वेद ज्योति गुप्ता को रखा गया। यह कमेटी पीएसटी से तालमेल बिठा कर खेल आयोजन की रूपरेखा तैयार कर, इसके आयोजन को सफल बनाने का कार्य करेंगे।
बैठक में डिनर मीटिंग का आयोजन करने वाले शाखा के वरिष्ठ सदस्य डॉ मुकेश चौधरी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनेत सिंह पंवार, कुलवंत कंबोज, दीपक जमालिया, विजय धींगड़ा, राजकुमार बजाज, रवि जसरासरिया, प्रवीण शर्मा व महेश ममेरीवाला के अलावा अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 FE पर भारी डिस्काउंट, देखे फीचर्स