Sirsa News :  कांग्रेस बनाएगी रानियां को नशामुक्त

0
61
Congress will make Rania drug free subdivision status siphon near Otu
 हरियाणा मांगे हिसाब के बारे में जानकारी देते हुए कोर्डिनेटर भूपेंद्र कासनियां व कांग्रेस नेता।

(Sirsa News) रानियां।  रानियां हलके के कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं की एक बैठक हरियाणा मांगे हिसाब यात्रा के तहत रविवार को रानियां विधानसभा कोर्डिनेटर भूपेंद्र कासनियां की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सहायक कोर्डिनेटर डा. आजाद कुमार भी मौजूद रहे। मीटिंग के दौरान कांग्रेस पार्टी की ओर से प्रदेशभर में चलाए जा रहे हरियाणा मांगे हिसाब कार्यक्रम को रानियां हलके में गति देने को लेकर चर्चा की गई। इसके साथ ही इस कार्यक्रम के तहत आगामी 22 अगस्त को सांसद दीपेंद्र हुड्डा की रानियां हलके में होने वाली पदयात्रा की तैयारियां व रोडमैप बनाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकत्र्ताओं की ड्यूटियां निर्धारित की गई।

कोर्डिनेटर भूपेंद्र कासनियां ने बताया कि कांग्रेस पार्टी का यह भाजपा सरकार से हिसाब मांगों कार्यक्रम जन आंदोलन बन चुका है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राज में शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में अनेकों कार्य किए जिसे जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंहगाई कांग्रेस की सरकार में कितनी थी और आज मंहगाई कितनी बढ़ गई है, नशा बढ़ रहा है।  सामाजिक समसरता में हरियाणा एक मिसाल था।  स्थानीय मुद्दों की बात करें तो रानियां के लोगों को पीने के लिए नहरी पानी, बरसाती पानी की निकासी सहित अनेकों ऐसे मुद्दे है जो हल नहीं हुए है। इन मुद्दों को लेकर ही हम जनता के बीच में जाएगें।

आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे बहुमत के साथ हरियाणा में सरकार बनेगी। कांग्रेस पार्टी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ते हुए 70 सीटें जीतेगी और हम हरियाणा को विकास की सरकार देगें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। नेताओं की विचारधारा में मतभेद हो सकते हैं लेकिन सभी लोग एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि जनता का मन कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का है। इसलिए कांग्रेस में उम्मीदवारों की संख्या बढ़ रही है। टिकट की चाह रखने वाले यह सभी लोग ग्राऊंड पर जाकर कांग्रेस पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहें है जिससे कांग्रेस मजबूत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा व प्रदेशाध्यक्ष उदयभान के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत हैं। इस मौके पर जिला कोर्डिनेटर डा. सुभाष जोधपुरिया, जसवंत कस्वां, विशाल वर्मा, मनीष ढिल्लो, नवदीप कंबोज, दलीप घोड़ावाली, डा. वाई के चौधरी, सर्वमित्र कंबोज, संदीप बाजवा सहित अन्य उपस्थित थे।