Sirsa News : हरियाणा विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित : निताशा सिहाग

0
92
BJP's victory in Haryana assembly elections is certain: Nitasha Sihag
ऐलनाबाद में शक्तिकेन्द्र प्रमुखों की बैठक लेती भाजपा जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग।
(Sirsa News) ऐलनाबाद। भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने आज स्थानीय अनाजमंडी में स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में ऐलनाबाद मंडल से सभी शक्तिकेन्द्र प्रमुखों व पालकों की बैठक ली।

जिलाध्यक्ष ने शक्तिकेन्द्र प्रमुखों की बैठक में कार्यकर्ताओं से की आमजन तक पहुंचने की अपील

इस बैठक में पार्टी के विधानसभा संयोजक अमीरचंद मेहता, मंडल अध्यक्ष बनवारीलाल तलवाडिया, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष नत्थूराम वर्मा, जिला सचिव प्रताप सोलंकी, सह जिला मीडिया प्रभारी सुभाष चौहान, मंडल महामंत्री दिनेश गोदारा, पार्षद वेद सैनी, पूर्व पार्षद सुरजाराम व रमेश धानक, पूर्व सरपंच सतपाल भाकर, विजय नूनीवाल व गौरीशंकर सिद्ध, रामकिशन कम्बोज, भंवरलाल सिकरिया, गोबिंद टांटिया, अमन खांडेकर, कमल अरोड़ा, बहादुर मंडा, धन्नाराम नम्बरदार सहित अन्य कई कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए दिन रात काम कर रही है। अभी हाल ही में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलनाबाद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए 2392.56 लाख रुपयों के विकास कार्यों को मंजूरी दी है। जल्द ही और भी कई विकासकारी योजनाओं के लिए अनुदान आने की संभावना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शीघ्र ही विधानसभा चुनाव होने वाले है। इन चुनावों में प्रदेशभर में भाजपा की जीत निश्चित है। ऐसे में प्रत्येक शक्ति केन्द्र प्रमुख और पालक अपने बूथों को मजबूत करने के लिए पार्टी हित में लगातार गतिविधियां करे और ज्यादा से ज्यादा लोगो को पार्टी के साथ जोड़े। उन्होंने कहा कि गत लोकसभा चुनावों में रही कमियों से सबक लेते हुए इस बार के विधानसभा चुनावों में पूरे जोश के साथ जुटे ताकि ऐलनाबाद में भी पहली बार भाजपा की जीत को सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर आम लोगो को सरकारी योजनाओं के बारे में बताएं और उन्हें उनका लाभ दिलवाएं। यदि किसी आम जन को कोई परेशानी है तो जिला और उपमंडल स्तर पर हर रोज़ सुबह लगने वाले समाधान शिविरों में ले जाकर उनकी समस्याओं का समाधान भी करवाएं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही देश प्रदेश के नेता विधानसभा ही नही बल्कि मंडल, शक्तिकेन्द्र और बूथ स्तर पर भी पहुंचकर आम जनता से सीधे संवाद करेंगे। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता अगले 2-3 महीनों तक अपने रोजमर्रा के निजी कार्यो की बजाय पार्टी के काम को प्राथमिकता दे और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने में अपना सकारात्मक योगदान दे।