Sirsa News : भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने निर्बाण में व्यायामशाला के लिए किया भूमि पूजन

0
70
भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने निर्बाण में व्यायामशाला के लिए किया भूमि पूजन
भाजपा नेता अमीरचंद मेहता ने निर्बाण में व्यायामशाला के लिए किया भूमि पूजन

(Sirsa News) ऐलनाबाद। भाजपा के वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता ने आज हलके के गांव निर्बाण में हरियाणा सरकार द्वारा बनू व्यायामशाला के लिए भूमि पूजन किया। विद्वान ब्राह्मणों ने पूरे वैदिक विधि विधान से भूमिपूजन कर मंत्रोच्चारण के साथ व्यायामशाला के निर्माणकार्य का शुभारंभ किया। इससे पूर्व वहां उपस्थित ग्रामीणों ने फूलमालाऐ पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया वहीं इस नेक कार्य के लिए प्रदेश की भाजपा सरकार का आभार जताया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अमीरचंद मेहता ने कहा कि प्रदेश की नायबसिंह सैनी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सभी वर्गों की हितैषी सरकार है।

सरकार ने गांवों में व्यायामशालायें खोलने का निर्णय लिया

सरकार ने गांवों में व्यायामशालायें खोलने का निर्णय लिया है जहां युवा वर्ग नित्यप्रति अभ्यास करके अपने खेल कौशल को निखार सकेंगे वहीं फिट इंडिया के तहत स्वास्थ्य लाभ भी ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि गांव निर्बाण में बनने वाली इस व्यायामशाला पर करीब 44 लाख रुपयों की लागत आएगी। यहां ग्रामीणों के लिए सभी सुविधा युक्त कमरे, शौचालय, मैदान, शेड व चारदीवारी का निर्माण किया जाएगा।

इस व्यायामशाला के बनकर शुरू हो जाने पर युवाओं का ध्यान नशे से हटेगा वहीं खेलों की प्रति भी उनका रूझान बढ़ेगा। इस अवसर पर उनमे साथ भाजपा के जिला प्रवक्ता निक्कूराम फौजी, चोपटा मंडल अध्यक्ष संदीप सहारण, जमाल मंडल अध्यक्ष जनकराज सैनी, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद नागर, मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रोहतास खेड़ी व अन्य सैकड़ो गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स

यह भी पढ़ें: BYD Supercharging तकनीक, 5 मिनट चार्ज कर चलाओ 400KM