Sirsa News : बीजेपी सरकार सरकारी कर्मचारी कर रही है प्रताड़ित: केहरवाला 

0
62
BJP government is harassing government employees: Keherwala
(Sirsa News ) सिरसा। एनएचएम कर्मचारी अपनी जायज मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई गौर नहीं कर रही। ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं। यह बात कांग्रेस विधायक शीशपाल केहरवाला ने सिविल अस्पताल में चल रहे एनएचएम कर्मचारियों के धरने को संबोधित करते हुए कही। उनके साथ युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव मोहित शर्मा भी मौजूद थे। विधायक केहरवाला ने कहा कि भाजपा सरकार कर्मचारियों को प्रताडित करने पर तुली हुई है।
नियमितीकरण की मांग को लेकर एनएचएम कर्मचारी बार बार मांग उठा चुके है, पर सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। हर बार कर्मचारियों को टरका दिया जाता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का हक है, लेकिन भाजपा लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है। हक के लिए आवाज बुलंद करने वाले कर्मचारियों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार क रने की बजाए उन्हें हडकाया जाता है और नौकरी से बाहर करने का डर दिखाया जाता है। वहीं धरने को संबोधित करते हुए मोहित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कर्मचारियों के हित की बात की है और उनके कल्याण के लिए कदम उठाए हैं।
जबकि भाजपा डर व तानाशाही से शासन चला रही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सब्र का पैमाना अब छलक चुका है। दस सालों में भाजपा सरकार ने कर्मचारियों का जमकर शोषण किया है। कुछ दिनों की बात और है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार से अपने साथ हुई नाइंसाफी व ज्यादतियों का सूद समेत हिसाब चुकता करेगा। इस मौके पर काफी संख्या में एनएचएम कर्मचारी संघ के सदस्य मौजूद थे।