(Sirsa News) ऐलनाबाद। भारतीय जनता पार्टी, सिरसा के जिला सचिव, मानव संरक्षण कल्याण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व गांव किशनपुरा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि रामप्रताप सोलंकी का कल मध्य रात्रि अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनका आज बड़े ही गमगीन व अश्रुपूरित माहौल में उनके पैतृक गांव किशनपुरा में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

बताया जाता है कि कल मध्यरात्रि को वे अपने साथियों के साथ निकटवर्ती गांव खारी सुरेरां में आयोजित एक विवाह समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर किशनपुरा लौटे थे। घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद उन्हें बैचैनी महसूस होने लगी और उल्टियां आने लगी। जिस पर उन्हें तुरंत ऐलनाबाद शहर लाया जा रहा था कि बीच रास्ते ही वे बेहोश हो गए। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सभी लोग उनके गांव किशनपुरा की और दौड़े

सुबह जब लोगों को इस घटना का पता चला तो सभी लोग उनके गांव किशनपुरा की और दौड़े। भारतीय जनता पार्टी की और से उनके शव पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें पार्टी के सच्चे सिपाही के रूप में सम्मान दिया गया। भारतीय जनता पार्टी ने स्व. रामप्रताप सोलंकी को पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता बताते हुए उनके आकस्मिक निधन को पार्टीके लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

उनके अंतिम संस्कार में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य जगदीश चोपड़ा, हरियाणा अनुसूचित आयोग के उपाध्यक्ष वीरेंद्र बडगूजर, वरिष्ठ नेता अमीरचंद मेहता, पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा सिहाग, पार्टी के वरिष्ठ सदस्यो, आसपास गांव के दर्जनो पंचों-सरपंचों, पूर्व सरपंचों, मीडियाकर्मियों, समाजसेवी संस्थाओं के सदस्यो, सैकड़ो गणमान्यजनों व ग्रामवासियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। स्व. रामप्रताप सोलंकी महज 46 वर्ष के थे।

रक्तदान के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था

वे अपने पीछे पत्नी, दो बेटे और एक बेटी का भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए हैं। रक्तदान के क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान था। उन्होंने पीतमपुरा ब्लड बैंक, दिल्ली के सहयोग से बहुत सारे रक्तदान शिविर लगवाए थे। उनका देश के कई अन्य प्रदेशों में भी रक्तदान का नेटवर्क चलता था। वे देश के किसी भी राज्य में केवल कुछ ही मिनट में जरूरतमंद तक रक्त पहुंचाने की व्यवस्था कर देते थे।

यह भी पढ़ें : What is HMPV Virus : लोगों में COVID-19 जैसी किसी दूसरी महामारी के उभरने की आशंका, जाने क्या है HMPV वायरस ?