(Sirsa News) ऐलनाबाद। समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद (हरियाणा पश्चिमी प्रांत) की स्थानीय शाखा द्वारा आज शहर के गीता भवन मंदिर प्रांगण में एनीमिया मुक्त भारत अभियान के तहत पहला एनीमिया जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों के रक्त में एनीमिया की जांच की गई
इस शिविर में करीब 100 से अधिक लोगों के रक्त में एनीमिया की जांच की गई। शिविर आयोजकों ने बताया कि भारत विकास परिषद दुनिया की सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था है जो शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यावरण जैसे सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। उन्होंने बताया कि भारत मे बहुत से लोग रक्त की कमी यानि एनीमिया रोग से पीड़ित है। जिनमे महिलाओं की संख्या ज्यादा है क्योंकि महिलाएं पुरूषों की अपेक्षा अपने आप के खान पान पर बहुत कम ध्यान दे पाती है। उन्होंने बताया कि यदि किसी के रक्त मे 10 ग्राम से कम हीमोग्लोबिन पाया जाता है तो वह व्यक्ति एनीमिया से पीड़ित माना जाता है।
उसके शरीर पर नील या काले धब्बे उभरने लगते है। ऐसे लोगो को गुड़ चना खाने की सलाह दी जाती है वहीं गर्भवती महिलाओं को अपने खान पान को सुधारने और आयरन की गोलियां खाने की सलाह दी जाती है। शिविर में उपस्थित सभी सदस्यों ने भारत की बेटी और अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स के सकुशल करीब 9 माह बाद धरती पर लौटने पर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के डॉ सुरेंद्र गुप्ता, डॉ विनोद गोदारा, डॉ आरजी बेनीवाल, डॉ विनोद सैनी, नरेंद्र सपरा, मनजीत धींगड़ा, मालचंद मित्तल, सूर्यप्रकाश टांटिया, श्याम सुंदर धानुका, राहुल कामरा, सुशील बेनीवाल, अंजू जालान, गीता बेनीवाल, नीरज कटारिया, ईशा सिंगला, शिल्पी मोदी सहित अन्य कई सदस्य भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें: Save Phone Battery : क्या आपका स्मार्टफोन भी पहले जैसा बैटरी बैकआप नहीं देता, अपनाए ये टिप्स
यह भी पढ़ें: BYD Supercharging तकनीक, 5 मिनट चार्ज कर चलाओ 400KM