Sirsa News : भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट ने नई एम्बुलैंस सेवा का किया शुभारंभ

0
8
Bhai Kanhaiya Manav Seva Trust launched new ambulance service
ऐलनाबाद में नई एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करती श्रीमती राजरानी गोयल व अन्य अतिथिगण।

(Sirsa News) ऐलनाबाद। शहर की महाराजा अग्रसेन धर्मशाला में समाजसेवी संस्था भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट शाखा ऐलनाबाद द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन करके नई एम्बुलैंस सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सतलुज पब्लिक स्कूल की संचालिका राजरानी गोयल बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुई जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकुमार गड्डीवाल ट्रेडर्स के संचालक अजय कुमार मेहता ने की।

जबकि कार्यक्रम में पवन कुमार गुप्ता, पवन जिंदल, मलकीत सिंह खोसा, सुभाष गोयल, हनुमान प्रसाद अग्रवाल, कृष्ण लाल बंसल, सविता मित्तल, दीपक गोयल, मक्खन सिंह हंजरा, डॉ. दिनेश गुप्ता, डॉ. एनआर सिद्ध विशिष्ठ अतिथि थे। नई एम्बुलैंस को मुख्यातिथि राजरानी गोयल, कार्यक्रम अध्यक्ष अजय कुमार मेहता व राजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ट्रस्ट की शाखा ऐलनाबाद के मुख्य सेवादार मास्टर नसीब सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

कार्यक्रम में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित व भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष भाई गुरविंदर सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाई कन्हैया स्कूल व आश्रम के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पद्मश्री भाई गुरविंदर सिंह ने बताया कि भाई कन्हैया मानव सेवा ट्रस्ट भाई कन्हैया के रास्ते पर चलते हुए समाज सेवा में अपनी भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने बताया कि करीब 17 लाख रुपए की लागत से खरीदी गई इस स्कॉर्पियो-एन गाड़ी से ऐलनाबाद क्षेत्र के लोगों को ओर भी बेहतर एमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान होगी। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मलकीत सिंह खोसा, राजरानी गोयल व कन्हैया लाल गुप्ता ने ट्रस्ट की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर मेघनाथ शर्मा, जसवीर सिंह चहल, राजेश बंसल, रजिंद्र सिंह सग्गू, पवन कानसरिया, विजय गुप्ता, हरदेव सिंह, सुरजीत सिंह मक्कड़, सुखविंदर सिंह बल, बलबीर सिंह, रमेश कंबोज, सतपाल चलाना व कमेटी सदस्यों के इलावा ट्रस्ट द्वारा गांव तलवाड़ा खुर्द में चलाए जा रहे सिलाई सेंटर की अध्यापिका रजनी व छात्राओं सहित क्षेत्र के कई अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: Mahendragarh News : गांव मोहनपुर में लगा निःशुल्क आयुर्वेदिक स्वास्थ्य जांच शिविर