Sirsa News : भाजपा से अमीरचंद मेहता ने भरा नामांकन

0
161
Amirchand Mehta filed nomination from BJP
ऐलनाबाद में भाजपा प्रत्याशी अमीरचंद मेहता नामांकन पत्र दाखिल करने जाते हुए।
  • देश प्रदेश की भाजपा सरकारों के काम पर जनता दिलाएगी जीत : मेहता
(Sirsa News ) ऐलनाबाद। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर ऐलनाबाद से भारतीय जनता पार्टी से अमीरचंद मेहता ने आज स्थानीय उपमंडल निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ भाजपा के प्रदेश प्रभावी सतीश पूनिया, उत्तरप्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ रामबाबू हरित, लोकसभा प्रभारी वेद फुल्लां, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य निताशा राकेश सिहाग व अन्य कई नेतागण भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया ने कहा कि कमीशन मेहता इस क्षेत्र के सबसे लोकप्रिय उम्मीदवार है। पिछले 10 वर्ष में देश और प्रदेश की डबल इंजन सरकारों ने बुनियादी विकास के लिए काम किया है।

जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा में तीसरी बार भी मजबूत सरकार बनेगी

इन सरकारों द्वारा गरीब एवं वंचित वर्ग के लिए किए गए जनकल्याणकारी योजनाओं की धूम है। सरकार ने किसानों के हितों के लिए बहुत कार्य किये है। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है जहां पर सभी फसलों की खरीद एमएसपी पर होगी। भाजपा सरकारों की इन्ही जनकल्याणकारी नीतियों के चलते हरियाणा में तीसरी बार भी मजबूत सरकार बनेगी। भाजपा सभी सीटों पर अपनी ताकत के आधार पर चुनाव लड़कर फिर से सत्ता में आएगी। भाजपा प्रत्याशी अमीरचंद मेहता ने कहा कि आज के रोड शो में उमड़े हजारों लोगों के हुजूम ने ये साबित कर दिया कि इस बार ऐलनाबाद विधानसभा से कमल का फूल खिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार और प्रदेश की नायब सिंह सैनी सरकार द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों से प्रदेश की जनता बहुत खुश है। जिससे प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनने जा रही है।  इससे पूर्व आज सुबह स्थानीय अनाज मंडी में स्थित भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय में अमीरचंद मेहता ने विजय संकल्प यज्ञ किया जिसमें सभी नेतागणों ने मेहता की जीत के लिए आहुति डाली। बाद में सभी कार्यकर्ता शहर के उधम सिंह चौक में एक्टर हुए जहां अमीरचंद मेहता सहित सभी नेताओं ने शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वहां से अमीरचंद मेहता एक खुली जीप में सवार होकर हजारों समर्थकों व सैकड़ो गाड़ियों के काफिले के साथ शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए उपमंडल चुनाव अधिकारी कार्यालय में पहुंचे। जहां उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी ने कवरिंग कैंडिडेट के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।