(Sirsa News) ऐलनाबाद। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर आज यहां अक्षय तृतीया महोत्सव का आयोजन किया गया। शहर के वार्ड नंबर 9 में निर्माणाधीन श्री ब्राह्मण धर्मशाला में आज स्थानीय ब्राह्मण समाज द्वारा परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शहर व आसपास क्षेत्र के सैकड़ो ब्राह्मणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा व वशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता पार्टी डबवाली की जिला अध्यक्ष रेणु शर्मा थे।
ब्राह्मण समाज के कई युगलों ने यज्ञ में पावन आहुतियां डाली
उनके यहां पहुंचने पर ब्राह्मण समाज के प्रमुख लोगो ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर सुबह धर्मशाला परिसर में पूरे विधि विधान के साथ भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण करके हवन यज्ञ किया गया। जिसमें विद्वान ब्राह्मणों ने पूरे वैदिक विधि विधान से मंत्र उच्चारण किया। ब्राह्मण समाज के कई युगलों ने यज्ञ में पावन आहुतियां डाली। यज्ञ के उपरांत ब्राह्मण समाज के लोगों ने ब्राह्मण धर्मशाला से लेकर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित भगवान परशुराम चौक तक पवित्र ध्वज यात्रा निकाली इसमें ब्राह्मण समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए।
वहां पहुंचकर सभी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उन्हें अपनी पवित्र ध्वजाएं अर्पित की। इस अवसर पर पार्षद पूर्णिमा शर्मा, हनुमान जोशी, सुशील पारीक, नन्दलाल शर्मा, जगदीश चोटिया, हरिराम जाजड़ा, रामस्वरूप शर्मा, ओपी पारीक, चंद्र शेखर शर्मा, संजय सारस्वत, योगेश पारीक, शिवरतन पारीक, सोनू पारीक, मनीराम जोशी, सुरेश पारीक, विनोद पीपलवा, पवन पारीक, विनोद पारीक, मनोज पारीक, प्रिंस पारीक, कृष्ण स्वामी, बीएम नागर सहित अन्य कई प्रमुख लोग भी उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : Bhiwani News : लोहारू सहित जिलेभर के 82 स्कूलों के 31 हजार विद्यार्थियों ने ली पराली न जलाने की शपथ