Haryana Weather Update: हरियाणा का सिरसा रहा सबसे गर्म

0
110
Haryana Weather Update: हरियाणा का सिरसा रहा सबसे गर्म
Haryana Weather Update: हरियाणा का सिरसा रहा सबसे गर्म

प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की गई दर्ज
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा के सिरसा का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो प्रदेश में सबसे अधिक था। प्रदेश में औसत अधिकतम तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा शनिवार व रविवार को मौसम परिवर्तनशील रहने के बाद अब साफ रहने की संभावना है। तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

हरियाणा में 3 और 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व आंशिक बादल छाए रहने के साथ हवाएं चलने का पूवार्नुमान भी है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम पूवार्नुमान के अनुसार हरियाणा में 4 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर खुश्क रहने की संभावना है।

उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाओं के चलने का भी अनुमान

इस दौरान बीच-बीच में हवाओं में बदलाव की संभावना है। उत्तर पश्चिमी व पश्चिमी हवाएं चलने का भी अनुमान है, विशेषकर दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। लेकिन एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 3 व 4 अप्रैल को वातावरण में नमी बढ़ने व बीच-बीच में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति की हवाएं चलने की भी संभावना है।

5 डिग्री बढ़ा नारनौल का तापमान

प्रदेशभर के मौसम में जिलावाइज हुए बदलाव की बात करें तो एक भी जिला ऐसा नहीं हैं, जहां का अधिकतम तापमान कम हुआ हो। सभी जिलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी नारनौल के तापमान में देखने को मिली। नारनौल का अधिकतम तापमान 5 डिग्री की बढ़त के साथ 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।