Gold-Silver Price : चांदी एक लाख रुपए प्रति किलो के पार

0
97
Gold-Silver Price : चांदी एक लाख रुपए प्रति किलो के पार
Gold-Silver Price : चांदी एक लाख रुपए प्रति किलो के पार

सोना भी 90 हजारी बनने के करीब, चांदी के दाम में रिकॉर्ड बढ़त

Gold-Silver Price (आज समाज), बिजनेस डेस्क : वैश्विक अनिश्चियत्ता के बीच दोनों कीमती धातुएं लगातार रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहीं हैं। सर्राफा बाजार में सोना का मूल्य मामूली रूप से बढ़ा वहीं चांदी की कीमत में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। चांदी 1300 रुपए किलो की वृद्धि के साथ एक लाख का स्तर पार करती हुई 1,00,200 पर बंद हुई जबकि सोना की कीमत में हल्का इजाफा हुआ। बुधवार को 99.9 फीसदी प्योरिटी वाला सोना 60 रुपये बढ़कर 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इस उछाल की मुख्य वजह रिटेल खरीदारी और गहनों की डिमांड में आई तेजी है।

इसलिए आ रही दोनों के दाम में तेजी

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि दोनों कीमती धातुओं के दाम में तेजी के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी रुझानों और घरेलू मांग में बदलाव है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 2,915.73 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा। वहीं, कॉमेक्स फ्यूचर्स की कीमत 2,921.30 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।

डॉलर में लगातार कमजोरी भी है एक कारण

सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का कारण विशेषज्ञ अमेरिकी डॉलर की कमजोरी को भी मान रहे हैं। ज्ञात रहे कि डॉलर पांच महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है, जो आर्थिक चिंताओं और जियो-पोलिटिकल उथल-पुथल से प्रभावित हुआ है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की व्यापार नीतियों से जुड़ी अस्थिरता ने भी बाजार पर असर डाला है।

ऐसे जांचे सोनी की शुद्धता

सभी कैरेट सोने का हॉलमार्क नंबर अलग-अलग होता है। उदाहरण के लिए, 24 कैरेट सोने का मान 999, 23 कैरेट सोने का मान 958, 22 कैरेट सोने का मान 916, 21 कैरेट सोने का मान 875 और 18 कैरेट सोने का मान 750 होता है। इससे शुद्धता पर कोई संदेह नहीं रह जाता। 22 कैरेट सोने का इस्तेमाल मुख्य रूप से आभूषण बनाने में होता है। यह सोना 91.6 प्रतिशत शुद्ध होता है।