सिकन्दर गहली ने की रेडक्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण

0
253
Sikandar Gehli took life membership of Red Cross
Sikandar Gehli took life membership of Red Cross
  • अब तक 100 से अधिक लोगों ने की रेडक्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण

नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़:
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में उपायुक्त डा. जय कृष्ण आभीर के मार्गदर्शन में आज भारतीय रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यता अभियान के तहत सिकन्दर गहली ने रेडक्रॉस भवन पहुंचकर रेडक्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। जिला रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि जिले में शुरू किए गए भारतीय रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यता अभियान के तहत अभी तक 100 से अधिक सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, चिकित्सक, उद्योगपति, सामाजिक सगंठनों के प्रतिनिधि व रोटरी क्लब सहित उच्च पदों पर विराजमान पदाधिकारी भारतीय रेडक्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत गहली गांव के रहने वाले सिकन्दर ने रेडक्रॉस भवन पहुंचकर रेडक्रॉस की आजीवन सदस्यता ग्रहण की।

उनके अनुसार सिकन्दर गहली वर्ष 2009 से अब तक 15 स्वैच्छिक रक्तदान कैम्पों का आयोजन करवाकर 3 हजार से अधिक रक्त यूनिट एकत्रित करवाने के साथ-साथ ये हरियाणा रेडक्रॉस चण्डीगढ़ रक्तदान समिति के सदस्य के रूप मे भी काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सिकन्दर गहली नेत्रहीन विद्यालय गौशाला में मदद, गरीब कन्याओं की शादी में सहायता व पौधारोपण कार्य मे सक्रीय रहते हैं और उन्हे वर्ष 2012 में ब्लैड ट्रान्सफ्यूजन, हरियाणा पंचकुला में सम्मानित किया जा चुका है।

रूचि रखने वाला व्यक्ति रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बन सकता है : रेडक्रॉस सचिव

रेडक्रॉस सचिव ने बताया कि उपायुक्त डॉ. जय कृष्ण आभीर के निर्देश पर रेडक्रॉस के कार्यो में पारदर्शिता लाने के लिए व रेडक्रॉस की गतिविधियों को आमजन तक पहुंचाने के लिए रेडक्रॉस के आजीवन सदस्य बनाए गए हैं जो कि जिलेभर में दिव्यांगो के लिए रेडक्रॉस के माध्यम से मदद पहुंचाने का काम जिन लोगों को रक्त की आवश्यकता है उन्हे रक्त उपलब्ध करवाने का काम व वरिष्ठ नागरिकजनों को कान की मशीन, बैशाखी, दांतो का जबडा, व्हील चेयर सहित विभिन्न उपकरण उपलब्ध करवाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस की गतिविधियां जिले के सभी उप-मण्डल व खण्ड स्तर पर चल रही हैं जिनकी निगरानी के लिए रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों की एक कमेटी उपायुक्त के माध्यम से गठित की जाएगी वो सरकारी अस्पताल में चल रहे फिजियोथेरापी केन्द्र व दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र, उप-मण्डल अधिकारी (ना.) महेन्द्रगढ़ व कनीना तथा सतनाली में चली रही गतिविधियों पर भी ध्यान रखेगी। उन्होंने कहा कि कोई भी सामाजिक गतिविधियों में रूचि रखने वाला व्यक्ति रेडक्रॉस का आजीवन सदस्य बन सकता है।

ये भी पढ़ें : बीपीएल परिवारों को रोजगार के लिए निगम की ओर से दिया जाता है ऋण : डॉ. जयकृष्ण आभीर

ये भी पढ़ें : निगदू के समीप सड़क हादसे में एक की हुई मौत, एक हुआ गंभीर रूप से घायल

ये भी पढ़ें : विधवा प्रकोष्ठ की त्रैमासिक बैठक आयोजित

Connect With Us: Twitter Facebook