Side Business : स्मार्ट तरीके से करे खेती और पाएं बहुत सारा मुनाफा

0
76
Side Business : स्मार्ट तरीके से करे खेती और पाएं बहुत सारा मुनाफा
Side Business : स्मार्ट तरीके से करे खेती और पाएं बहुत सारा मुनाफा

Side Business : अगर आप भी एक किसान है और कामना चाहते है अच्छा मुनाफा तो यह जानकारी आपके लिए। परंपरागत खेती के साथ-साथ सब्जियों की खेती करना आपके लिए काफी लाभदायक हो सकता है। खीमपुर खीरी जिले के रहने वाले युवा सुमित सिंह भी नौकरी के साथ-साथ सब्जियों की खेती कर रहे हैं। आप बहुत ही काम लागत में काफी मुनाफा कमा सकते है।

किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार

यहां कई किसान बड़े पैमाने पर प्याज की खेती कर रहे हैं। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। सुमित भी उनमें से एक हैं। नौकरी के साथ-साथ वे अपने खेत की देखभाल भी करते हैं और दोगुनी आय का लाभ उठा रहे हैं।

वे प्याज की खेती करके काफी मुनाफा कमाते हैं जिसकी साल भर मांग रहती है। लोकल 18 से बातचीत में किसान सुमित सिंह ने बताया कि उन्होंने एक एकड़ में प्याज की फसल लगाई है। प्याज की साल भर मांग रहती है। इस फसल से कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है।

मंडियों में किस भाव पर बिक रहा प्याज

अगर इस समय की बात करें तो बाजारों में प्याज ₹30 प्रति किलो की दर से बिक रहा है। प्याज का दाम तय नहीं है, यह ₹60 से ₹100 प्रति किलो की दर से बिका है। इसलिए इसकी बुवाई हमेशा फायदेमंद रहती है। सरकार किसानों को प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कई सुविधाएं और सब्सिडी दे रही है। जिसके चलते छोटे-बड़े किसान इस योजना का लाभ उठाकर प्याज की खेती अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं।

प्याज की कीमतों में उछाल से यह साफ है कि अगर किसान सही समय पर प्याज की खेती करें तो अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। आपको बता दें कि रबी सीजन में प्याज की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है।

यह भी पढ़ें : Credit Cards and Personal Loans : जानें कौन सा विकल्प है सबसे बेहतर