आज समाज, नई दिल्ली: Shreya Ghoshal Birthday: श्रेया घोषाल आज यानी 12 मार्च को अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्हें फैंस बधाई दे रहे हैं। बता दें श्रेया घोषाल का जन्म 12 मार्च 1984 को पश्चिम बंगाल के बेहरामपुर के मुर्शिदाबाद में हुआ था। एक्ट्रेस अपनी सुरीली आवाज से कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं।
परिवार की पहली सिंगर
उन्होंने अपने संगीत से सभी का दिल जीत लिया और इस शो की ट्रॉफी अपने नाम की। भले ही श्रेया के परिवार में कई लोगों ने संगीत की ट्रेनिंग ली हो। लेकिन श्रेया अपने परिवार की पहली सिंगर थीं जिन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अब श्रेया घोषाल Shrey Ghoshal के छोटे भाई सौम्यदीप घोषाल भी एक सफल संगीतकार हैं।
ऐसे हुई थी संगीत की ओर आकर्षित
श्रेया घोषाल की मां शर्मिष्ठा घोषाल को संगीत से बेहद प्यार था। उन्हें गाने गुनगुनाने की आदत थी, वो तानपुरा भी बजाती थीं। मां को गाते देख श्रेया भी संगीत की ओर आकर्षित हुईं। श्रेया के पिता बिस्वजीत घोषाल एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे।
लेकिन उन्हें संगीत सुनने का भी काफी शौक था। श्रेया के शुरुआती दिनों में उनकी मां रिहर्सल में उनकी मदद करती थीं और वो खुद भी श्रेया के साथ तानपुरा पर संगत करती थीं, शुरुआत में मां और बेटी ज्यादातर बंगाली गाने गाती थीं|
श्रेया को सिंगर बनाना उनके माता-पिता का सपना था। अपनी बेटी के बारे में बात करते हुए श्रेया के पिता ने कहा था कि श्रेया में जन्म से ही कुछ ऐसे गुण थे, जिन्हें देखकर उन्हें यकीन हो गया था कि वो सिंगर ही बनेगी।
2015 में रचाई शादी
वो अक्सर धुन में रोती रहती थी। एक तरफ वो प्रोफेशनल सिंगर हैं, लेकिन उनका दिल आज भी बच्चों जैसा मीठा है। 4 साल की उम्र में संगीत की साधना शुरू करने वाली श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी करने का फैसला किया। 10 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2015 में दोनों ने शादी कर ली और 2021 में श्रेया ने अपने बेटे देवयान को जन्म दिया।