Mandi Masjid Controversy : निगम की जांच रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

0
21
Mandi Masjid Controversy : निगम की जांच रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे
Mandi Masjid Controversy : निगम की जांच रिपोर्ट में हुए चौंकाने वाले खुलासे

बिना नक्शे और स्वीकृति के हुआ था मस्जिद का निर्माण

पहे 45 वर्ग मीटर में बनी थी मस्जिद बाद 231 मीटर में किया गया निर्माण

Mandi Masjid Controversy (आज समाज), मंडी : पिछले दिनों प्रदेश में शिमला के संजौली और मंडी में मस्जिद निर्माण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई थी। हालांकि यह तनाव केवल प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई तक ही सीमित रहा। किसी भी तरह की धार्मिक हिंसा नहीं हुई।

हालांकि मस्जिद निर्माण को लेकर हिंदू संगठनों में व्यापक रोष पाया गया और बात पथराव तक पहुंची थी। जिसके बाद पुलिस ने सख्ती से प्रदर्शन को दबाया और सरकार ने नगर निगम को आदेश दिए कि वे इन दोनों मस्जिद निर्माण की रिपोर्ट जल्द से जल्द सौंपे। अब रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि शहर के जेल रोड पर पहले मस्जिद 45 वर्ग मीटर में बनी थी। बाद में उसे गिराकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नगर निगम से स्वीकृति लिए बिना 231 वर्ग मीटर पर निर्माण कर दिया।

यह खामियां भी आई नजर

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि बिना नक्शा पास करवाए अवैध कब्जा कर मस्जिद को दोमंजिला बना दिया है। इसके अलावा उन्होंने लोक निर्माण विभाग की जमीन पर भी कब्जा किया था। जिसे हाल में उपजे विवाद के बाद हटा दिया गया है।

मुस्लिम समुदाय ने मानी थी गलती

ज्ञात रहे कि विवाद होने के बाद शिमला के संजौली में मुस्लिम समुदाय ने मस्जिद निर्माण को लेकर अपनी गल्ती स्वीकार करते हुए स्वंय ही इसे हटाने की अनुमति निगम आयुक्त से मांगी थी। जिसके बाद मुस्लिम समुदाय ने स्वंय ही विवादित निर्माण हटा दिया था।

ये भी पढ़ें : Himachal News : प्रदेश की जनता को भ्रमित कर रहे सीएम : बिंदल