Shilajit: जानते है शिलाजीत क्या है और इसका सेवन कैसे किया जाता है

0
231
Shilajit

Shilajit: शिलाजीत एक चिपचिपा प्राकृतिक पदार्थ है जो ऊंचे पहाड़ों पर पाया जाता है और पौधों और खनिजों के धीरे धीरे लडने से लंबे समय में बनता है। ये ऑर्गेनिक पदार्थ गर्मियों के दौरान पहाड़ों से बहते हैं और फिर जमा होकर रेजिन, पाउडर या कैप्सूल के रूप में तैयार हो जाते हैं।

शिलाजीत स्टेमिना को बढ़ाता है, शारीरिक शक्ति बढ़ाता है और मांसपेशियों का निर्माण करता है। शिलाजीत काले और भूरे रंग का होता है। यह यौन समस्या, कमजोरी, डायबीटिज जैसी समस्याओं में लाभ प्रदान करता है। चलिए

क्या हर स्वस्थ चीज़ पौधों पर उगती है? इसका जवाब हाँ और नहीं दोनों है। शिलाजीत एक प्राकृतिक सप्लीमेंट है जो पौधों पर नहीं उगता बल्कि यह पौधों की रचना है। शिलाजीत पौधों को सड़ने के बाद बनाया जाता है। इसे “मुमिजो” भी कहा जाता है।

आखिर क्या है शिलाजीत

शिलाजीत एक चिपचिपा प्राकृतिक पदार्थ है जो ऊंचे पहाड़ों पर पाया जाता है और पौधों और खनिजों के धीरे धीरे लडने से लंबे समय में बनता है। ये ऑर्गेनिक पदार्थ गर्मियों के दौरान पहाड़ों से बहते हैं और फिर जमा होकर रेजिन, पाउडर या कैप्सूल के रूप में तैयार हो जाते हैं। इसमें फुल्विक एसिड, ह्यूमिक एसिड, आयरन, मैग्नीशियम, रेटिनॉल, विटामिन बी, सी और ई सहित 84 से अधिक खनिज होते हैं। यह एक सुरक्षित डाइट्री सप्लीमेंट है जो ऊर्जा को पुनर्जीवित करता है और स्वास्थ्य तो बेहतर बनाता है। इसमें ऐसे दुर्लभ रूप से पाए जाने वाले विटामिन और खनिज होते हैं जो किसी अन्य प्राकृतिक पदार्थ में नहीं होते हैं।

इसका उपयोग आयुर्वेद में दवाओं को बनाने के लिए किया जाता रहा है। अब हमे शिलाजीत के बारे में सारी जानकारी है तो चलिए जानते है इसके सेवन का सही तरीका क्या है।

क्यों इतनी लोकप्रिय है शिलाजीत

1 ऊर्जा और स्टोमिना में सुधार करता है

शिलाजीत माइटोकॉन्ड्रिया, कोशिका के पावरहाउस के कार्य में सुधार करके ऊर्जा और स्टेमिना के स्तर को बढ़ाता है। यह थकान से लड़ने और शारीरिक सहनशक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

2 ब्रेन हेल्थ के लिए अच्छा है

ब्रेन के कार्य और कोगनेटिव हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए शिलाजीत का सेवन किया जाता है। यह याददाश्त, ध्यान और फोकस को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इससे एंग्जाइटी और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

3 इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है

शिलाजीत में विभिन्न खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो इम्यूनिटी पावर को बढ़ावा दे सकते हैं और संक्रमण और बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकते हैं।

4 हार्ट हेल्थ में मददगार

ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट का काम और हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए भी शिलाजीत जाना जाता है, जो इसे हृदय संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए एक अच्छा सप्लीमेंट बनाता है।