Shehzadpur News : चुनाव लोकतंत्र का एक पर्व है, चुनावी रूपी त्यौहार में मतदान कर इसे हर्षोउल्लास के साथ मनाएं : डॉ. कश्मीर सिंह

0
192
Shehzadpur News : चुनाव लोकतंत्र का एक पर्व है, चुनावी रूपी त्यौहार में मतदान कर इसे हर्षोउल्लास के साथ मनाएं : डॉ. कश्मीर सिंह
उपस्थिति को संबोधित करते मुख्यवक्ता।

Shehzadpur News | शहजादपुर।  राजकीय महिला महाविद्यालय शहजादपुर में प्राचार्य डॉक्टर कश्मीर सिंह की अध्यक्षता में एनएसएस और वाईआरसी यूनिट के द्वारा छात्राओं को विधानसभा चुनाव 2024 में दिव्यांग वोटरों की सहायता के लिए जागरूक किया गया जिसमें सभी वाईआरसी और एनएसएस के वॉलेंटियर्स उपस्थित थे।       डॉक्टर कश्मीर सिंह प्राचार्य ने समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि व्यक्ति का संपूर्ण विकास सामाजिक सेवा के साथ ही संभव है।

इसलिए सभी छात्राएं इस अवसर पर अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक पर्व है और इस चुनावी रूपी त्यौहार में मतदान कर इसे हर्षोउल्लास के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि मतदान करना संवैधानिक अधिकार है और चुनाव के समय मतदान कर इस अधिकार का प्रयोग करें।

डॉक्टर ईना गुप्ता एनएसएस प्रोग्राम आॅफिसर और सुमन आर्या वाईआरसी इंचार्ज ने स्वयं सेवकों को शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता के लिए प्रेरित किया ताकि विधानसभा चुनाव 2024 में दिव्यांग जन भी आगे बढ कर मतदान करने में रूचि दिखाएं और मतदान करने जाते समय किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें : Naraingarh News : तीसरे दिन भी किसी भी उम्मीदवार ने नहीं जमा करवाया नामांकन पत्र

यह भी पढ़ें : Ambala News : पीकेआर जैन कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सेमिनार आयोजित