Sharda Sinha Health: बिहार की लोकप्रिय गायिका की हालत गंभीर, दुआओं का दौर

0
28
Sharda Sinha Health: बिहार की लोकप्रिय गायिका की हालत गंभीर, फैन्स कर रहे सलामती की दुआएं
Sharda Sinha Health: बिहार की लोकप्रिय गायिका की हालत गंभीर, फैन्स कर रहे सलामती की दुआएं

Sharda Sinha Health Update, (आज समाज), नई दिल्ली/मुंबई: बिहार की लोकप्रिय गायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) अस्वस्थ हैं और दिल्ली एम्स में उनकी हालत गंभीर बताई गई है। पिछले महीने 22 सितंबर को उनके पति ब्रजकिशोर सिन्हा का 80 वर्ष की उम्र में ब्रेन हेमरेज के चलते निधन हो गया था और उसके बाद से वह परेशान रह रही थीं। बता दें कि शारदा सिन्हा मूल रूप से बिहार के गोपालगंज की हैं। उनके फैंस सोशल मीडिया पर भी उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

बीमार पड़ने के बाद सप्ताह से एम्स में भर्ती 

बीमार पड़ने के बाद एक सप्ताह से शारदा सिन्हा दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में भर्ती थीं और हालत नाजुक होने पर उन्हें अब आईसीयू (ICU) में शिफ्ट किया गया है। छठ व विवाह के गीतों के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में गाने वाली शारदा सिन्हा को 1991 में संगीत इंडस्ट्री में अपने बेहतर योगदान के लिए पद्म श्री वहीं 2018 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। शारदा सिन्हा को बीते कई दिन से खाने-पीने में परेशानी आ रही थी। वहीं 2018 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

एम्स ने जारी नहीं किया आधिकारिक बयान

शारदा सिन्हा के फैन्स व शुभचिंतक उनकी सलामती की दुआएं कर रहे हैं। कई लोग विशेष पूजा-अर्चना तो कुछ महामृत्युंजय जाप कर अपनी पसंदीदा गायिका के स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना कर रहे हैं। फिलहाल एम्स की ओर से उनके स्वास्थ्य को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

बॉलीवुड में गा चुकी हैं लोकप्रिय गाने

शारदा सिन्हा ने बॉलीवुड में कुछ लोकप्रिय गाने गाए हैं। मशहूर अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में उन्होंने ‘काहे तो से सजना’ और सलमान व जानी-मानी एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मूवी ‘हम आपके हैं कौन’में ‘बाबुल’ तथा अनुराग कश्यप की ‘गैंग्स आॅफ वासेपुर 2’ गाने गए हैं। फिल्म में उन्होंने ‘तार बिजली से पतले’ गाना गाया था। नितिन नीरा चंद्रा की फिल्म ‘देसवा’ में भी शारदा ने एक गाना गाया था।

यह भी पढ़ें : Maharashtra News: मुंबई में बांद्रा ट्रेन टर्मिनल पर भगदड़, 9 लोग घायल