Shanidev: हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं न्याय के देवता शनिदेव

0
70
Shanidev
Shanidev: हर व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं न्याय के देवता शनिदेव

God Of Justice Shanidev, आज समाज डेस्क: आज शनिवार है और यह दिन शनिदेव को समर्पित है। शनि महादेव हर मनुष्य को उसके अच्छे व बुरे कर्मों के अनुसार फल देते हैं, इसलिए उन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता है। हिंदू धर्म में शनिवार को शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में किसी तरह के संकट से घिरा है तो शनिवार को कुछ उपाय करने से वह संकट मुक्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Shanidev Path: शनिवार के दिन रखें व्रत, विधिपूर्वक करें शनि देव की पूज, बरसेगी अपार कृपा

ज्योतिष के मुताबिक जो मनुष्य अच्छे कम करता है उसके ऊपर शनि देव की अपार कृपा बनी रहती है। और बुरे कर्म करने वाले व्यक्ति को प्रकोप का सामना करना पड़ता है, क्योंकि शनि महाराज उससे नाराज रहते हैं। यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में आर्थिक परेशानियों से घिरा हो तो शनिवार के दिन विशेष उपायों करने से वह इन दिक्ततों से बाहर आ सकता है। कई लोग साढ़ेसाती, शनि दोष आदि दिक्कतों में फंसे रहते हैं। ज्योतिष के मुताबिक अगर शनिवार के दिन यहां पर बताए गए उपाय मनुष्य करे तो उस पर शनिदेव की कृपा हो सकती है औरउसे समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

जानें शनिवार को क्या दान करना चाहिए

मान्यता है कि शनि महादेव को खुश करने के लिए शनिवार के दिन उन्हें काला तिल, जूते-चप्पल, काला छाता, काली उड़द और सरसों के तेल आदि का दान करना चाहिए। इससे भक्त पर जल्दी शनिदेव की कृपा होती है और उसके जीवन की परेशानियां कम होती हैं। मान्यताओं के अनुसार, यह काम करने से भक्त की आर्थिक स्थिति भी सुधर सकती है और जीवन में सुख-शांति रहती है।

करें पीपल के पेड़ की पूजा, दीपक जलाएं

ज्योतिष के मुताबिक सनातन धर्म या हिंदू धर्म में पेड़ बहुत पूजनीय होता है। यदि शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा की जाए तो इससे शनि महादेव बहुत खुश होते हैं। पीपल के पेड़ को शनिवार को जल अर्पित करें। इसके अलावा पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। मान्यताओं के मुताबिक ऐसा करने से भक्त पर भगवान शनिदेव की हमेशा कृपा बनी रहती है।

लोहे के दीपक में सरसों का तेल का महत्व

मान्यताओं के अनुसार शनिवार व मंगलवार को लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर दीपक जलाना बहुत शुभ होता हैै। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और भक्त के जीवन में सुख-समृद्धि भी आएगी। दीपक में लौंग डालकर जलाना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा होती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा का महत्व

शनिवार के दिन शनि यंत्र की पूजा करना भी फलदायी माना जाता है। शनिदेव के बुरे प्रभाव को शांत करने के लिए यह कार्य किया जाता है और ज्योतिष के मुताबिक यह बहुत प्रभावी भी होता है। इस वजह से जरूर शनिवार को शनि यंत्र की पूजा करें। इस मांस आदि नहीं खाना चाहिए। जरूरतमंदों अपनी जेब के मुताबिक दान करें।

यह भी पढ़ें : Shanivar Ke Upay: शनिवार के दिन करें ये उपाय, मिलेगा कई परेशानियों से छुटकारा