Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद

0
213
Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
  • एक दिल ले के आई हूं, हजारों के दिलों में बसना चाहती हूं: शक्ति रानी शर्मा
  • आप विधायक चुनिए, विधायक के साथ एक सांसद भी आपकी सेवा में रहेगा: कार्तिकेय शर्मा
  • 8 अक्टूबर तक भय फैलाने वाले और नशे का कारोबार करने वाले छोड़ दें कालका: कार्तिकेय शर्मा

Shakti Rani Sharma : कालका। हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कालका से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा ने शनिवार को HMT पिंजौर से लेकर कालका माता मंदिर तक रोड शो निकाला जिसमें भारी संख्या में उनके समर्थक व पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए। इसके साथ ही शक्ति रानी शर्मा (Shakti Rani Sharma) ने कालका माता मंदिर में माथा टेका और माता रानी का आशीर्वाद लिया। शक्ति रानी शर्मा ने पिंजौर स्थित चुनावी कार्यालय में हवन-यज्ञ किया और चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा और राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मौजूद रहे। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि कालका विधानसभा क्षेत्र से उनका पुराना गहरा नाता है। वह कालका के हर वर्ग को अपने साथ लेकर चलेंगी। वे कालका की समस्याओं का भी निवारण करेंगी। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला है। कालका के विकास का रोड मैप तैयार कर लिया गया है।

शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि कालका में स्वास्थ्य, शिक्षा रोजगार को लेकर भी बेहतरीन काम होगा। उन्होंने कालका विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को लेकर कहा कि सामने वाले को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। एक तरफ BJP के द्वारा अपने 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने अभी तक सिर्फ 32 उम्मीदवारों की ही लिस्ट जारी की है।

Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद

कांग्रेस के अन्य उम्मीदवारों की लिस्ट में देरी होने पर शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि भाजपा ने अपने सशक्त उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है, वहीं दूसरी तरफ विपक्षी दलों की लिस्ट बार-बार रिवाइज हो रही है। शक्ति रानी शर्मा ने कहा वे भाजपा प्रत्याशी बन कर कालका पहुंची हैं। वे भाजपा आलाकमान के साथ-साथ सभी का दिल से धन्यवाद करती हैं। आज कालका के कार्यकर्ता और लोगों का उत्साह देखकर साफ दिख रहा है कि जनता हमारे साथ है। जो-जो समस्याएं हैं, उनका जल्द से जल्द समाधान करने का काम किया जाएगा। पार्टी का घोषणा-पत्र जल्द जारी होगा।

कालका के विकास का रोडमैप उस घोषणा-पत्र में रखा जाएगा। शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि मैं एक दिल लेकर कालका आई हूं और मेरा लक्ष्य कालका के तमाम लोगों के दिल में बसना है। विधानसभा चुनाव को लेकर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हम तमाम कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने इतनी गर्मजोशी से शक्ति रानी शर्मा का स्वागत किया। कालका का नंबर विधानसभा सूची में 1 नंबर पर है और हमें इसे विकास में नंबर 1 विधानसभा बनाना है। आप एक विधायक चुनोगे तो आपको एक सांसद साथ मिलेगा।

Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद

रोजगार लगाकर इस विधानसभा के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना हमारा लक्ष्य है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने जैसे अंबाला शहर का विकास किया, वैसे ही हम कालका का विकास करेंगे। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बहकावे में न आएं। जिस पार्टी ने देश के संविधान का अपमान किया, जिन्होंने संविधान खत्म करने का काम किया, आज वह संविधान हाथ में लेकर चल रहे हैं। इनके बहकावे में न आएं। 10 साल की एंटी-इनकम्बेंसी का जिक्र कांग्रेस कर रही है लेकिन सरकार के काम एंटी-इनकम्बेंसी को खत्म करके प्रदेश में पुन: सरकार बनाने का काम जनता करेगी।

Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद

कालका के तमाम मुद्दों, सेक्शन 7, पानी का मुद्दा, एचएमटी का मुद्दे का हल निकालने का काम करेंगे। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि 8 अक्टूबर के बाद उन लोगों में से कोई नहीं दिखेगा जो आज कालका में भय का माहौल बनाए हुए हैं। 8 अक्टूबर के बाद कालका भयमुक्त, नशा मुक्त बनेगा। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि देश के सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं क्योंकि बीजेपी में उनसे बड़ा स्टार प्रचारक कोई हो ही नहीं सकता इसलिए हम हमेशा उन्हें अपने साथ लेकर चलेंगे। इसके साथ उन्होंने कहा कि इसके अलावा और भी शीर्ष नेतृत्व के नेता चुनाव प्रचार में हिस्सा लेंगे।

इसके साथ ही इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि हमारे समस्त कार्यकर्ता हमारे साथ हैं। जो भी कार्यकर्ता नाराज हैं, उन्हें भी मना लिया जाएगा क्योंकि सभी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। हम सभी मिलकर यह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जब चुनाव टिकट की बात होती है तो पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को लगता है कि वह टिकट के हकदार हैं और वह पार्टी से टिकट मांग सकता है लेकिन टिकट किसी एक को ही अलोट होना होता है जिसको लेकर अन्य नेताओं के मन में नाराजगी उत्पन्न हो जाती है क्योंकि टिकट दिए जाने का फैसला पार्टी के आला अधिकारी करते हैं।

Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद
Shakti Rani Sharma ने मां शक्ति के आशीर्वाद से किया चुनावी शंखनाद

नाराज कार्यकर्ताओं को भी मना लिया जाएगा और हम सभी एक ही झंडे के नीचे मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे। इस मौके पर आज कई गणमान्य हस्तियां शक्ति रानी शर्मा के चुनावी शंखनाद की साक्षी बनीं, उनमें डा. सिकंदर राज्यसभा सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, दीपक शर्मा जिलाध्यक्ष भाजपा, बंतो कटारिया प्रदेश उपाध्यक्ष, कृष्ण लाम्बा चेयरमैन, ओमप्रकाश देवीनगर चेयरमैन, श्याम लाल बंसल विधानसभा प्रभारी भाजपा, नरेश सेन विधानसभा संयोजक, भाग सिंह दमदमा वरिष्ठ नेता, पुरुषोत्तम गुलेरिया, नाराता राम मंडल अध्यक्ष, वीरेंद्र राणा महामंत्री, भुवनजीत मंडल अध्यक्ष, मदन धीमान मंडल अध्यक्ष, सुनील धीमान जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, अनुराधा वर्मा महिला मोर्चा अध्यक्ष, संजीव कौशल, पूनम कोहली, इंद्र कुमार, गुलशन ठाकुर, कृष्ण अली, कनक रेखा, प्रीति जस्सल और मीता सरकार इत्यादि मौजूद रहे। Shakti Rani Sharma

यह भी पढ़ें : Jind News : श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा को घर में कराया विराजमान