Haryana Election Result Iive : कालका विधानसभा से शक्ति रानी शर्मा ने बनाई मजबूत बढ़त

0
24
Haryana Election Result Iive : कालका विधानसभा से शक्ति रानी शर्मा ने बनाई मजबूत बढ़त
Haryana Election Result Iive : कालका विधानसभा से शक्ति रानी शर्मा ने बनाई मजबूत बढ़त

Haryana Election Result Iive (आज समाज), चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हुई वोटिंग की गिनती चल रही है। मतगणना केंद्रों के बाहर सभी पार्टियों के समर्थक भारी संख्या में मौजूद हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है समर्थकों की गिनती भी बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस का पहरा भी कड़ा है। किसी भी समर्थक को मतगणना केंद्र के नजदीक जाने की अनुमति नहीं है।

कालका से शक्ति रानी शर्मा को मजबूत बढ़त

हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के छह राउंड समाप्त होने के बाद भाजपा की मजबूत प्रत्याशी शक्तिरानी शर्मा ने मजबूत बढ़त बना ली है। चुनाव आयोग द्वारा जारी किए गए आकंड़ों की बात करें तो भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा 21675 मत लेकर कालका विधानसभा क्षेत्र से लीड कर रही हैं।

कांग्रेस ने इन मुद्दों पर लड़ा चुनाव

कांग्रेस ने इन विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, किसान आंदोलन व पुरानी पेंशन स्कीम योजना को मुख्य मुद्दा बनाया है। भाजपा की 10 साल की सरकार के दौरान दो बड़े किसान आंदोलन हुए। पहला आंदोलन तीन कृषि कानूनों के खिलाफ कुंडली बॉर्डर पर हुआ। इसके बाद फरवरी 2024 में पंजाब के किसानों ने अपनी मांगों को लेकर दिल्ली कूच का एलान किया। हरियाणा में उन्हें शंभू समेत कई बॉर्डर पर रोक लिया गया। इसके बाद से किसानों ने वहां पक्के मोर्चे लगा दिए हैं। लोगों में भी अग्निपथ योजना को लेकर गुस्सा है। वे कहते हैं कि इस योजना ने युवाओं में हीन भावना पैदा की है। सैनिकों में भी एक अलग श्रेणी हो गई है। सरकार नहीं चेती तो नुकसान तय है।

भाजपा ने इन मुद्दों पर लड़ा चुनाव

दूसरी तरफ भाजपा ने कांग्रेस राज में नौकरियों को लेकर उठे पर्ची-खर्ची के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर प्रहार किया तो वहीं 10 साल में करवाए गए विकास कार्यों को भी भाजपा ने प्रमुखता से उठाया था।

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Result : शुरुआती रूझान में कांग्रेस-भाजपा में कड़ा मुकाबला

यह भी पढ़ें : Haryana Assembly Result Live : क्या कांग्रेस की होगी वापसी या भाजपा फिर से बनाएगी सरकार