Shakti Rani Sharma को कालका से मिला टिकट

0
944
Shakti Rani Sharma को कालका से मिला टिकट
Bjp national president ne भारतीय जनता पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।
  • चुनाव से पहले ही हो रही जीत की चर्चा
  • शक्ति रानी शर्मा के रूप में भाजपा को मिला मजबूत ब्राह्मण चेहरा

Shakti Rani Sharma : चंडीगढ़। भाजपा की तरफ से हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में कई पुराने नेताओं को जगह मिली है। वहीं, ब्राह्मण समाज के बड़े चेहरे के रूप में अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा को भाजपा ने कालका से टिकट देकर अपनी जीत सुनिश्चित कर ली है।

शक्ति रानी शर्मा को टिकट मिलते ही अंबाला से लेकर कालका तक उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया है। समर्थकों के उत्साह और जनता के समर्थन से यह पहले ही साबित हो गया है कि शक्ति रानी शर्मा कालका सीट रिकॉर्ड वोटों के मार्जिन से जीतेंगी।

अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा ने गत 1 सितंबर को जींद में होने वाली भाजपा की रैली में भाजपा का दामन थामा था। वहीं, शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने से न केवल पार्टी को कई अहम सीटों पर मजबूती मिली है, बल्कि उनके रूप में ब्राह्मण समुदाय से आने वाली एक मजबूत महिला नेत्री का भी साथ मिला है।

अंबाला में मेयर रहते हुए किया प्रभावित

शक्ति रानी शर्मा ने अंंबाला निगम चुनाव में मेयर चुने जाने के बाद से निरंतर समाजसेवा व जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। अंबाला की मेयर के रूप में उन्होंने न केवल अपने काम से सबको प्रभावित किया है, बल्कि उनके परिवार का दबदबा भी निरंतर प्रदेश की राजनीति में बढ़ा है।

Shakti Rani Sharma को कालका से मिला टिकट
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल से दिल्ली में मुलाकात की ओर उन्होंने बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया

शक्ति रानी शर्मा के भाजपा में शामिल होने के बाद टिकट मिलने से विरोधियों को कड़ा झटका लगा है। जीटी रोड बेल्ट पर आने वाले कई जिलों में शक्ति रानी शर्मा के चलते पार्टी को फायदा होना तय है। शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने और भाजपा का उन्हें टिकट देने के चलते कई धुरंधरों के पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई है।

लंबी राजनीतिक विरासत

शक्ति रानी शर्मा का परिवार हरियाणा और राष्ट्रीय राजनीति में बेहद अहम स्थान रखता है। शक्ति रानी शर्मा हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं जोकि केंद्रीय मंत्री रहे हैं। उन्होंने निरंतर समुदाय व अन्य वर्ग के लोगों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई और सामाजिक सरोकार से जुड़े मामलों को उठाते रहे।

शक्ति रानी शर्मा के बेटे कार्तिकेय शर्मा भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य चुने गए थे। हालांकि, कार्तिकेय राज्यसभा चुनाव के लिए आजाद प्रत्याशी के तौर पर खड़े हुए थे। फिलहाल वो सदन के अंदर और बाहर हर वर्ग से जुड़े मुद्दों को उठा रहे हैं जिसके चलते प्रदेश की राजनीति में उनको खासी तवज्जो भी मिल रही है। ब्राह्मण सम्मेलन के सफल आयोजन के जरिए वह प्रदेश की सियासत में अपना दम भी दिखा चुके हैं।

महिला वोट बैंक को खींचने की कुव्वत

यूं तो हरियाणा में भाजपा में कई ब्राह्मण दिग्गज चेहरे हैं लेकिन फिलहाल पार्टी को ऐसे चेहरे की तलाश थी जो समुदाय के लोगों को एकजुट कर अपने पाले में खींच पाए। शक्ति रानी शर्मा के भाजपा ज्वाइन करने और सीट मिलने के बाद पार्टी को एक साथ दो फायदे हुए हैं। एक तो उनके रूप में एक बड़ा मजबूत ब्राह्मण नेता मिला है और दूसरा महिला नेत्री होने के चलते पार्टी को पार्टी को महिला वोट बैंक को अपनी तरफ लाने में अहम मदद मिलेगी।

हालांकि, पार्टी में फिलहाल कई महिला नेत्रियां हैं लेकिन वह व्यापक स्तर पर अपनी छाप नहीं छोड़ पाई हैं। ऐसे में शक्ति रानी शर्मा बेहतरीन विकल्प के रूप में सामने आई हैं जो कई सीटों पर भाजपा को मजबूत करने और जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएंगी। Shakti Rani Sharma

यह भी पढ़ें : Haryana BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की