Chandigarh News: शब्दाक्षर ने आयोजित की काव्य गोष्ठी

0
119
शब्दाक्षर ने आयोजित की काव्य गोष्ठी
शब्दाक्षर ने आयोजित की काव्य गोष्ठी

Kavi Sammelan Shabdakshar,(आज समाज),चंडीगढ़: शब्दाक्षर के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह में निर्देशन में शब्दाक्षर चंडीगढ़ का प्रथम कवि सम्मेलन शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष चंडीगढ़ राजन तेजी सुदामा की अध्यक्षता में सैक्टर 36 चंडीगढ़ में फ्रग्रंस पार्क में करवाया गया। जिसका मंच संचालन मशहूर गजलकार अनीता नरवाल प्रदेश साहित्य मंत्री शब्दाक्षर हरियाणा ने किया।

सरस्वती वंदना के बाद चंडीगढ़ शब्दाक्षर प्रदेश अध्यक्ष राजन तेजी सुदामा ने शानदार गजल सुनाकर शमां बाँधा –

जि़न्दगी चुप रही, मौत भी चुप रही।
दोष महलों का था, झौंपड़ी चुप रही।

शब्दाक्षर सदस्य सर्वेश शायर ने बहुत सुन्दर गीत एवं गजल सुनाकर सभी को आनन्दित किया-

घर से निकल रहा था मैं जब, माँ ने मुझे बुलाया तब।
बड़े प्यार से गले लगाया, फिर मुझको समझाया सब।

प्रदेश उपाध्यक्ष शब्दाक्षर चंडीगढ़ ऋषि राज ऋषि ने हास्य रस से भरपूर कविता कलाकार की खुराक यूँ सुनायी-

एक ख्याल मन में आया, फिर से लिखने का मन किया। रोटी खाते खाते रह गया, उसी समय लिखना शुरू कर दिया।

हरियाणा शब्दाक्षर से पहुंचे प्रदेश सचिव संदीप कुमार भगवाड़िया ने बहुत ही खूबसूरत रचना सुनाकर सभी का दिल जीत लिया-

उनकी आँखों में ज़रा सी होशियारी है, फिर उनको अपना बनाते भी तो कैसे?।

प्रदेश अध्यक्ष शब्दाक्षर हरियाणा बलवान सिंह मानव ने प्रेम रस की कविता सुनाकर सभी का दिल मोह लिया –

मौसम मस्ताना दिल है दिवाना, ऐसे में तुम कहाँ सनम, आ जाना आ जाना। मंच संचालिका अनीता नरवाल ने बहुत शानदार नज्म सुनाकर सभी का आशीर्वाद लिया-

जो भूल गए हैं हर अंदाज आपका, उस वक्त को भूलने की दुआ करो। शहर के अनेकों जनमानस का इस अवसर पर आगमन हुआ और काव्य पाठ का भरपूर आनंद उठाया।