Arya PG College Panipat : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में आर्य कॉलेज की सात छात्राएं

0
170
Arya PG College Panipat
Arya PG College Panipat
Aaj Samaj (आज समाज), Arya PG College Panipat, पानीपत : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र ने एम कॉम के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा के परिणाम घोषित किए। जिसमें आर्य कॉलेज की सात छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया। प्राचार्य डॉक्टर जगदीश गुप्ता ने मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले विद्यार्थियों का स्वागत कर उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही काॅमर्स की विभागाध्यक्ष डॉ. मधु गाबा, मीनाक्षी चौधरी, आस्था गुप्ता, विवेक गुप्ता, पंकज चौधरी, मानिक,  डॉ मनीषा नागपाल, डॉ राजेश गर्ग को बधाई दी। आर्य कॉलेज प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य विरेंद सिंगला ने अपने बधाई संदेश में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले सभी विद्यार्थियों के साथ-साथ पूरे आर्य कॉलेज परिवार को बधाई दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरूक्षेत्र ने एम कॉम के चौथे सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम घोषित किए जिसमें आर्य कॉलेज की छात्रा निशा छोकरा ने 2129 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पर, हीमानशी छोकरा ने 2116 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान, हीमानशी ने 2073 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान, दिव्या सचदेवा ने 2052  अंक प्राप्त कर दसवां स्थान हासिल किया। इनके साथ ही पूनम, अंजली राणा, अमीषा, अन्नू ने भी मेरिट सूची में अपना स्थान बनाया है।