Seva Sangh Kaithal : दीपावली पर सेवा संघ सेवा सदन को दीए जलाकर किया रोशन

0
99
संस्था के पदाधिकारी दीए जलाते हुए
संस्था के पदाधिकारी दीए जलाते हुए

Aaj Samaj (आज समाज), Seva Sangh Kaithal, मनोज वर्मा,कैथल: सेवा संघ कैथल द्वारा संस्था कार्यालय में दीपावली पर्व पर दीए जलाकर सेवा के संकल्प को दोहराया गया। दीपावली पर्व हमें केवल अपने लिए नहीं दूसरों के लिए भी कुछ कर गुजरने का संदेश देता है। दिवाली का दिया स्वयं जलकर समाज को रोशन करने का संदेश देता है। सेवा संघ के संस्थापक एवं महासचिव शिव शंकर पाहवा के मार्गदर्शन में संस्था पिछले 42 वर्षों से सेवा के विभिन्न प्रकल्प चलाकर पीडि़त मानवता के प्रति अपने दायित्व को निरंतर निभा रही है।आज दिवाली पर भी कार्यालय में पहुंचे सभी सेवा संघ स्वयंसेवकों ने जन सेवा के परम दायित्व को निरंतर आगे बढऩे का बीड़ा उठाए रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर संस्था के पदाधिकारी व सदस्यों में आइडी अरोड़ा, सुभाष कथुरिया, नरेश  कालड़ा, महेंद्र खन्ना, अरविंद चावला, मदन खुराना, तुलसी मदान इत्यादि मौजूद रहे ।

यह भी पढ़ें : Sushma Swaraj Award : महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : संगीता यादव

यह भी पढ़ें : Fire In Decoration Warehouse : नेहरू कॉलोनी स्थित महक फ्लावर डेकोरेशन के गोदाम में लगी भीषण आग