Sensex recorded a steep fall of 3393 points as soon as the market opened: बाजार खुलते ही सेंसेक्स 3393 अंक की भारी गिरावट दर्ज हुई

0
247

नई दिल्ली। सुबह शेयर बाजार में बुरी तरह से गिरावट दर्ज की गई। जिसके बाद बाजार को थोड़े समय के लिए बंद कर दिया गया। बाद में सेंसेक्स 3393 अंक टूटने के बाद 147.22 अंक के नुकसान के साथ 32,630.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि निफ्टी में भी रिकवरी देखने को मिल रही है। सुबह 10 बजकर 46 मिनट पर 142.55 अंक की गिरावट के साथ 9,447.60 पर कारोबार कर रहा था। महामारी घोषित होने के बाद कोरोना का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों में हाहाकर के बाद आज भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) में एक और बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 1564 अंकों की गिरावट के साथ के 31,214 स्तर पर खुला तो वहीं निफ्टी करीब 755.25 अंक लुढ़क कर के 8,834.90 स्तर पर। बाजार खुलने के चंद मिनटों में ही सेंसेक्स 3090.62 अंक टूट गया। निफ्टी 966.10 अंक यानी 10.07% टूटकर 8,624.05 के स्तर पर आ गया। इसके बाद इसे एक घंटे के लिए बंद कर दिया गया। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसा कमजोर होकर 74.44 पर आ गया है।